महेश भट्ट
1982 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' में शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा और स्मिता पाटिल मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में स्मिता का रोल काफी छोटा था, लेकिन रिलीज के बाद उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। खुद महेश भट्ट भी स्मिता पाटिल को असाधारण प्रतिभा की धनी अदाकारा मानते थे। साथ ही वह उनकी सादगी और उदारता के भी बहुत कायल थे। महेश भट्ट रेडिफ.कॉम को दिए गए इंटरव्यू में कहते हैं, जब मैंने 'अर्थ' फिल्म बनाने की सोची तो कविता सान्याल का किरदार नरेट करने के लिए स्मिता पाटिल के पास गया। उन्हें यह किरदार बहुत पसंद आया, स्मिता ने यह रोल करने के लिए हामी भी भर दी। जब मैंने उन्हें इस रोल के लिए साइनिंग अमाउंट दिया तो स्मिता हैरान हो गईं। वह कहने लगीं कि एक तो तुम मुझे इतना बढ़िया रोल दे रहे हो और इसे करने के लिए पैसा भी दे रहे हो। दरअसल, क्या होता था कि उस समय स्मिता पाटिल काफी पैरेलल सिनेमा कर रही थीं, जिसे करने के लिए या तो बहुत कम साइनिंग अमाउंट मिलता था या फिर मिलता ही नहीं था।'
रमेश सिप्पी
1982 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'शक्ति' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट स्मिता पाटिल को लिया गया था। स्मिता के साथ काम करने के अनुभव के बारे में एक इंटरव्यू में रमेश सिप्पी बताते हैं, 'सलीम खान और जावेद अख्तर ने मुझे इस फिल्म के लिए स्मिता का नाम सुझाया था। फिल्म 'शक्ति' में रोमा का किरदार बहुत सेंसिटिव किस्म का था, इसलिए इस रोल के लिए स्मिता को लेना एक अच्छी च्वाइस थी। वह अपने करियर के शुरुआती दौर में जरूर थीं, लेकिन बहुत ही बेहतरीन अदाकारी थीं, वह सीन को बहुत अच्छे से समझती थीं और पर्दे पर उन्हें नेचुरली एक्ट करती थीं।'
Alia Bhatt: बेटी राहा कपूर को अपनी और रणबीर की ये खास फिल्म दिखाना चाहती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- गर्व नहीं है..
केतन मेहता
केतन मेहता की गुजराती फिल्म 'भवनी भवाई' (1980) में स्मिता ने लीड रोल किया था। इस फिल्म को करते हुए केतन ने उनके साथ बहुत समय बिताया। एक इंटरव्यू में केतन बताते हैं, ' मैंने जब अपनी फिल्म 'भवनी भवाई' स्मिता को ऑफर की तो उन्होंने इसे करने के लिए हामी भर दी, जबकि वह पहले से ही कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम कर रही थीं । स्मिता ने यह नहीं देखा कि यह एक कम बजट की गुजराती फिल्म है। हमने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी समय एक साथ बिताया। उस दौरान की बहुत ही अच्छी यादें मेरे मन में बसी हुई हैं। मुझे हमेशा ही स्मिता पाटिल की स्क्रिन प्रेजेंस स्पॉन्टेनियस लगती थी। वह अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं।'
Liam Payne Dies: 'वन डायरेक्शन' फेम गायक लियाम पायने का निधन, होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान