फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Festival: 11वां स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू, दुनिया भर से बच्चों की बनाई फिल्में दिखाई जाएंगी

Wed, 29 Jan 2025 04:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में बच्चों और युवाओं के लिए स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सिफ्सी) का 11वां एडिशन राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ है। यह फिल्म फेस्टिवल तीन दिन तक चलेगा। इस इवेंट में लगभग 40 देशों की फिल्म दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जुड़े इवेंट की तस्वीर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सिफ्सी) के 11वें एडिशन की शुरुआत इटेलियन फिल्म ‘द टाइगर्स नेस्ट’ के प्रीमियर से हुई, इसमें सनी पवार ने मुख्य भूमिका निभाई है। तीन दिन तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में 150 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। जिनमें फीचर फिल्में, एनिमेशन, शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। लगभग 40 से अधिक देशों के फिल्म निर्माताओं, बच्चों और छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्में इस फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन


सनी पावर फेस्टिवल का हिस्सा बनकर खुश 
ब्रांडो क्विलिसी की फिल्म ‘द टाइगर्स नेस्ट’ में एक्टिंग करने वाले सनी पवार इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। वह इस फिल्म फेस्टिवल को एक अनूठी कोशिश मानते हैं। सनी पावर कहते हैं, ‘मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर में खास तौर पर बच्चों के लिए और फिल्में और कंटेंट बनाया जाएगा। इसकी बहुत जरूरत है।’ 

ये फिल्में दिखाई जाएंगी 
बच्चों की फिल्मों के लिए होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में कई देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों की लिस्ट में पोलैंड से ‘लैम्पो’, ताइवान से ‘डबल्स मैच’, नीदरलैंड से ‘बिगमैन’, जर्मनी से ‘विनर्स’, भारत से ‘सोअरिंग विंग्स’, जर्मनी से ‘ग्रीटिंग्स फ्रॉम मार्स’, ईरान से ‘7600’, लिथुआनिया से ‘ए बटरफ्लाई हार्ट’ शामिल हैं। इस बार के फेस्टिवल में फोकस कंट्री इटली है, इसलिए कुछ इतावली और पोलिश फिल्मों का चयन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


फेस्टिवल का मकसद क्या है 
फिल्म ‘आई एम कलाम’ के निर्माता और स्माइल फाउंडेशन के सह-संस्थापक शांतनु मिश्रा का कहना है कि अच्छा सिनेमा बच्चों के दिमाग को आकार देने में अहम रोल निभा सकता है। वहीं सिफ्सी फेस्टिवल के निदेशक जितेंद्र मिश्रा का कहना है, ‘हम इस साल अपने फेस्टिवल में ब्रैंडो क्विलिसी द्वारा निर्देशित मास्टरपीस ‘द टाइगर्स नेस्ट’ का भारत में प्रीमियर पेश करने के लिए उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय दर्शकों के लिए और भी बहुत कुछ है।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें