बॉलीवुड में इन दिनों एक नए कपल के बनने की खबरें जोरों-शोरों से चल रही हैं। हाल ही में खबर आई हैं कि एक्टर वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनका रिश्ता अभी शुरुआती दौर में है।
एक दूसरे को डेट कर रहे तारा और वीर?
बॉलीवुड गलियारों में इन दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों कुछ महीने पहले ही डेटिंग शुरू कर चुके हैं और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को एक साथ देखा गया था, जिससे उनके बीच के कनेक्शन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए। पैपराजी पेज ताहिर जासूस के इंस्टाग्राम पर तारा का एक वीडियो शेयर किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में फिर लौट सकती हैं गर्विता साधवानी? दिया ये हिंट
सारा को भी डेट कर चुके हैं वीर
वीर पहाड़िया की पिछले रिलेशनशिप की बात करें तो वो पहले सारा अली खान के साथ रिश्ते में थे, जो फिल्म 'स्काई फोर्स' में उनकी को-स्टार भी थीं। इसके बाद खबरें आईं कि उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी डेट किया था। इन दोनों के मुंबई के अंबानी वेडिंग में साथ दिखने से अफवाहें और तेज हो गई थीं।
आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं तारा
वहीं, तारा सुतारिया ने करीना कपूर खान के कजिन ब्रदर आदर जैन को लंबे समय तक डेट किया है। आदर जैन ने फरवरी 2025 में तारा की करीबी दोस्त रहीं आलेखा अडवाणी से शादी कर ली है। इसके बाद तारा के अरुणोदय सिंह के साथ डेटिंग के भी चर्चे रहे, लेकिन उन्होंने इसे महज दोस्ती बताया और अफवाहों का खंडन किया।
वीर पहाड़िया ने रिलेशनशिप पर की बात
‘जूम’ के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में वीर ने मीडिया में चल रही अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें इन बातों से बहुत फर्क पड़ता था, खासकर जब उनके परिवार के निजी मामलों को लेकर खबरें छपती थीं। लेकिन अब वो इन बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होते। वो समझते हैं कि यह पब्लिक लाइफ का हिस्सा है और अब वो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते।