फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: क्या आमिर खान दूसरे के क्रिएटिव कामों में करते हैं दखल? ‘सितारे जमीन पर’ के लेखक ने किया ये खुलासा

Sat, 19 Jul 2025 01:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divy Nidhi Sharma Says About Aamir Khan: हाल ही में 'सितारे जमीन पर' के लेखक दिव्य निधि शर्मा से आमिर खान के व्यवहार को लेकर सवाल किया गया, जिसपर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं लेखक ने क्या कहा। 

विज्ञापन
आमिर खान और दिव्य निधि शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के प्रोडक्शन और अभिनय में बनी ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और यूजर्स द्वारा भी फिल्म को लेकर काफी तारीफें मिलीं। अब फिल्म के लेखक दिव्य निधि शर्मा से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या क्रू मेंबर्स के क्रिएटिव कामों में आमिर खान दखल देते हैं। इस पर लेखक ने अपने अनुभवों को बारीकी से साझा किया। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

आमिर के साथ काम करना सबसे अच्छा अनुभव रहा

विज्ञापन

लेखक दिव्य निधि शर्मा से इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान पूछा पूछा गया कि क्या आमिर खान अपने लेखकों और निर्देशक के क्रिएटिव कामों में दखल देते हैं। इसके जवाब में लेखक ने कहा, ‘सच कहूं तो मैंने भी इन बातों के बारे में सुना था। लेकिन 'लापता लेडीज' की लेखन टीम और 'सितारे जमीन पर' का हिस्सा बनने के बाद मैं यह दावा कर सकता हूं कि भले ही वह इसमें शामिल रहे हों, लेकिन कोई दखलंदाजी नहीं हुई। मैं भी शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद था, इसलिए मैं प्रसन्ना की तरफ से भी कह सकता हूं कि कोई व्यवधान नहीं हुआ। यह शायद हमारे जीवन का सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक था।’

यह खबर भी पढ़ें: Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को देख लोगों को क्यों याद आईं राखी सावंत, अभिनेत्री के वीडियो पर आए ढेरों रिएक्शन्स

विज्ञापन

लेखक ने आमिर के व्यवहार की तारीफ की
आगे बातचीत में दिव्य निधि शर्मा ने कहा, 'अभिनेता को भरोसा करने में समय लगता है, लेकिन जब भरोसा बन जाता है, तो सफर आसान हो जाता है। अगर उनके पास कोई तर्क भी होता है, तो वह आमिर की तरफ से कभी नहीं आता क्योंकि चर्चा और बहस की गुंजाइश होती है। वह उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं, जो लिखे हुए शब्दों का सम्मान करते हैं। अगर उन्हें कोई कॉमा भी बदलना होता है, तो वह लेखक से पूछते हैं और उन्होंने सबको खुली छूट दी।’


‘सितारे जमीन पर’ फिल्म के बारे में
'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 163.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें