फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: जम्मू कश्मीर में जवानों के साथ पुलिस की वर्दी में दिखे अजय देवगन, एसएसबी के साथ बिताया समय

Wed, 22 May 2024 02:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन और रोहित शेट्टी  ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के दौरान जम्मू कश्मीर में जवानों से मिले। अभिनेता ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। सशस्त्र सीमा बल ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो और तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
सिंघम अगेन - फोटो : एक्स @SSB_INDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षीत फिल्मों में से एक है। प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आईं। अब अभिनेता अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी कश्मीर में जवानों के साथ दिखे। सशस्त्र सीमा बल ने एक्स पर पोस्ट कर अजय और रोहित के साथ कुछ झलकियां साझा की हैं। दोनों सीमा पर जवानों के साथ समय बिताते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी में दिखे अजय देवगन
एक्स पर सशस्त्र सीमा बल ने वीडियो और तस्वीर साझा की, जिसमें अजय देवगन और रोहित शेट्टी जम्मू कश्मीर में जवानों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अजय देवगन पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। वह ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग से सीधे जवानों से मिलने पहुंचे। वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है। 
Pushpa 2 The Rule: 'पुष्पा 2' का दूसरा गाना रिलीज को तैयार, इस बार सामी के साथ श्रीवल्ली करेंगी धमाल, जानें कब
विज्ञापन


अर्जुन कपूर ने खत्म की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग खत्म कर ली है। अभिनेता ने इस फिल्म को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बताया। फ्रेंचाइजी के प्रति अपना आभार जताते हुए अर्जुन ने आगे लिखा, ‘मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। मैं हमारी फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।’
विज्ञापन


‘सिंघम अगेन’ के बारे में
‘सिंघम अगेन’, ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सफेद ट्रांसपेरेंट कट आउट ड्रेस में जैकलीन ने दिए कातिलाना पोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें