फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg Wife: कौन हैं दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया? पेशे से हैं कॉस्ट्यूम डिजाइनर; जानिए

Fri, 19 Sep 2025 08:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Garima Saikia Garg: असमिया गायक जुबीन गर्ग, जिन्हें 'या अली' और 'दिल तू ही बता' जैसे मशहूर गानों से जाना जाता था। गायक के आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं उनकी पत्नी के बारे में। 

विज्ञापन
जुबीन गर्ग और गरिमा सैकिया गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर असमिया गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग का आज शुक्रवार को सिंगापुर में एक दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद भी डॉक्टर्स की टीम के अथक प्रयासों के बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका। गायक ने 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गायक की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानिए आखिर कौन हैं जुबीन गर्ग की पत्नी और क्या करती हैं वो। 

पेशे से कास्ट्यूम डिजाइनर हैं जुबीन गर्ग की पत्नी

विज्ञापन

मशहूर गायक-संगीतकार रहे जुबीन गर्ग की पत्नी का नाम गरिमा सैकिया गर्ग है। दिवंगत गायक ने 4 फरवरी 2002 को गरिमा से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गरिमा पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनजर और फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने असम के कई क्षेत्रिय फिल्मों में निर्माण की भूमिका अदा की है। 

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg Death: निधन से मात्र दो दिन पहले जुबीन गर्ग ने किया था ये पोस्ट, प्रशंसकों से कही थी बड़ी बात

इन फिल्मों में दिखाया जलवा

विज्ञापन

गरिमा सैकिया गर्ग ने सिनेमाई दुनिया में अपने टैलेंट को दिखाया है। उन्होंने 'मिशन चाइना', 'कंचनजंघा' और 'सिकार' जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही आपको बताते चलें कि उनके कॉस्ट्यूम डिजाइन की कला और समझ को अक्सर प्रशंसा मिलती रहती है। डिजाइनिंग के अलावा, उन्होंने एक निर्माता के रूप में भी काम किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: पीएम मोदी ने जुबीन गर्ग के निधन पर जताया दुख, शान से लेकर जुबिन नौटियाल तक कई गायकाें ने किया याद

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 211K फॉलोअर्स हैं। दर्शकों द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता रहता है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें