आज बुधवार को गायक सोनू निगम का गाना 'परदेसिया' रिलीज हुआ, जो आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' का सॉन्ग है। यह गाना फिल्ममेकर्स ने सिंगर के जन्मदिन पर रिलीज किया है। गायक 30 जुलाई को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन के जश्न को सोनू निगम ने अपने प्रशंसकों और मीडिया के साथ मनाया। साथ ही गायक ने अपने दिल की इच्छा को भी व्यक्त किया और उन्होंने अपने आगामी गानों की भी घोषणा की। जानिए पूरी खबर।
सोनू निगम की क्या है ख्वाहिश?
गायक सोनू निगम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की और समय मिलने पर वहां समय बिताने की बात कही। सिंगर ने कहा,'आध्यात्मिकता हर व्यक्ति के जीवन यात्रा में शामिल होनी चाहिए। मुझे जीवन से कोई अपेक्षाएं नहीं हैं और मेरी कोई योजना भी नहीं है। मैं आज के जीवन से बहुत खुश हूं। मेरी एक इच्छा है कि मैं पहाड़ों में अकेले समय बिताना चाहूंगा। अगर मैं स्वस्थ हूं, तो मैं अपने साथ अधिक समय बिताना चाहूंगा।’
यह खबर भी पढ़ें:
Actress Arrested: हिट एंड रन केस में असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप गिरफ्तार, 21 वर्षीय छात्र की मौत का मामला
आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा की
सोनू निगम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भारत के 7 सिटी म्यूजिक टूर 'सतरंगी रे' की भी घोषणा की, जिसमें मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, शिलांग और दिल्ली-एनसीआर शहर शामिल है। इस इंडिया टूर के लिए दर्शक 1 अगस्त से बुकमॉय शो पर टिकट ले सकते हैं। इसके साथ ही सिंगर ने 'कहानी मेरी' गाना भी रिलीज किया, जिसमें कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के प्रभावों का मिश्रण देखने को मिलता है। इस गाने को जी रितेश रावा और सोनू निगम द्वारा लिखा गया है और पीवीएनएस रोहित द्वारा कंपोज किया गया है। इसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
'परदेसिया' सॉन्ग में सोनू निगम ने किया जादू
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'परम सुंदरी' का गाना 'परदेसिया' भी आज 30 जुलाई को रिलीज हुआ। इस रोमांटिक सॉन्ग को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है और यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यह फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।