सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दानिश मिर्जा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी ने गायक पर कथित तौर पर बलात्कार और क्रूरता के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है। इस बारे में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गायक पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।