फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर-रैपर बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! तलाक के छह साल बाद इस एक्ट्रेस को बनाया अपना हमसफर

Tue, 24 Mar 2026 01:44 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badshah Wedding: ‘डीजे वाले बाबू’ फेम सिंगर-रैपर बादशाह शादी के बंधन में बंध गए हैं। जानिए कौन हैं उनकी दुल्हनिया और कहां हुई बादशाह की शादी…
विज्ञापन
रैपर बादशाह ने की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonamrikhi6
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने गानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले सिंगर व रैपर बादशाह इस बार अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। जी हां, सही सुना आपने बादशाह ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की है। यह बादशाह की दूसरी शादी है, जो तलाक के छह साल बाद हुई है।

विज्ञापन

 

बादशाह ने की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonamrikhi6
एक-दूजे को पहनाया वरमाला, सादगी से हुई शादी
सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की दूल्हा-दुल्हन के रूप में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन पूनम रिखी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए हैं। जिसके बाद ये खबर अब कंफर्म ही मानी जा रही है।

इन तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए। जबकि ईशा लाल रंग के सूट में शादी के जोड़े में हैं। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही सात फेरे लिये हैं। बादशाह और ईशा रिखी ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई।



परिवार ने दिया आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें एक तस्वीर में दोनों परिवार के साथ पोज देते दिख रहे हैं। जबकि दूसरी में कपल साथ खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों मंडप के सामने भी बैठे हैं। कुछ वीडियोज में बादशाह और ईशा एक दूसरे को मजाकिया अंदाज में गला दबाते हुए वरमाला पहनाते नजर आए। बैकग्राउंड में पंडित के मंत्र पढ़ने की आवाज आ रही है। एक और वीडियो में कपल मंडप पर अग्नि के आगे बैठा दिखाई दे रहा है।

बादशाह और ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonamrikhi6
मांग में सिंदूर भरे बादशाह की बाहों में नजर आईं ईशा
इस दौरान बादशाह और ईशा की न सिर्फ शादी के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं, बल्कि दोनों की इसके बाद की न्यूली वेडेड कपल के तौर की फोटोज भी वायरल हो रही हैं। जहां ईशा ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। वो बादशाह की बाहों में कोजी होती दिखी हैं। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीरें भी पूनम रिखी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही साझा की गई हैं।
विज्ञापन

बादशाह और जैस्मिन मसीह - फोटो : सोशल मीडिया
2020 में हुआ जैस्मिन मसीह से तलाक
ये बादशाह की दूसरी शादी है। उनका एक बार तलाक हो चुका है। इससे पहले बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया ने जैस्मिन मसीह संग शादी की थी। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन सिर्फ पांच साल बाद ही 2017 में दोनों अलग हो गए और फिर 2020 में उनका तलाक हो गया। एक्स-कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी मसीह सिंह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें