म्यूजिक की दुनिया में जोनिता गांधी एक जाना माना नाम हैं। हाल ही में सिंगर एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है। इस दौरान गायिका ने बताया कि लोग उन्हें चेहरे और बालों को लेकर खराब-खराब बोलते थे, जिससे उनकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा था। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
मैं घर आकर रोती थी
जोनिता गांधी हॉटरफ्लाई के साथ एक बातचीत में शामिल हुईं। उन्होंने वहां अपने पर्सनल लाइफ के बुरे अनुभवों को साझा किया और अपने फेशियल हेयर को लेकर परेशान किए जाने के बारे में भी बताया। सिंगर ने कहा, ‘जब मैं बड़ी हो रही थी तो मेर चेहरे पर काफी बाल थे, जिस वजह से लोग मुझे चिढ़ाते थे और खराब-खराब बोलते थे। वे मुझे गॉडजिला कहते थे, मुझे लगता है कि वे बस यही सोचते थे कि मैं बदसूरत हूं। मैं घर आकर रोती थी। यहां तक कि मेरी क्लास के पंजाबी लड़के भी मेरा मजाक उड़ाते थे। मैं अपनी बॉडी को खुद ही नहीं अपना पा रही थी, तो कोई और कैसे अपनाता।’
यह खबर भी पढ़ें:
Jonita Gandhi: करियर की शुरुआत में सिंगर जाेनिता के साथ हुआ बुरा एक्सपीरियंस, संगीतकार ने अकेले मिलने को कहा
संगीत ने मेरी जिंदगी बदली
आगे बातचीत में सिंगर जोनिता गांधी ने बताया, ‘मेरे अंदर अभी भी वो डर है, लेकिन संगीत ने मेरी जिंदगी बदली। इसने मुझे महसूस कराया कि मैं जीवन में कुछ अलग कर रही हूं, जबकि और कुछ मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। यहां तक कि जब मैंने टोरंटो में शो किए, तो मैं अच्छे कपड़े नहीं पहनती थी। मैं कुर्ती पहनती थी, जबकि हर कोई लहंगा पहनता था। मुझे लगता है कि मैं बदसूरत बतख हूं जो हंस बन गई है।’
जोनिता गांधी के बारे में
जोनिता गांधी ने साल 2025 में फिल्म ‘छावा’ और ‘नादानियां’ में गाने गाए हैं। हिंदी के अलावा वह पंजाबी और तमिल फिल्मों में भी गाने गा चुकी हैं। वह एआर रहमान के साथ भी काम कर चुकी हैं।