फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Armaan Malik: जब डिप्रेशन की वजह से अमाल ने तोड़ा परिवार से रिश्ता, अब भाई अरमान ने कही ये बड़ी बात

Wed, 14 May 2025 06:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लगभग दो महीने पहले सिंगर अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की और परिवार से अपने रिश्तों को तोड़ लिया। साथ ही यह भी बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। महीनों बाद अमाल के भाई सिंगर अरमान मलिक ने इस बात को लेकर चुप्पी तोड़ी है। भाई के साथ अपने रिश्ते पर बात की है।
विज्ञापन
सिंगर अरमान मलिक और सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik, @amaal_mallik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सिंगर अरमान मलिक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने भाई अमाल मलिक को लेकर बात की। दोनों भाइयों के रिश्ते अब कैसे हैं? इस बारे में बताया। वह कहते हैं, ‘मुझे सिर्फ इस बात की परवाह है कि मैं और मेरा भाई क्या सोचते हैं?  हम दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।’ भाई के साथ अपने रिश्ते पर बात करने के अलावा एक नई जानकारी भी सिंगर अरमान मलिक ने दी। 

विज्ञापन


साथ में करेंगे एक सिंगल एल्बम 
सिंगर अरमान मलिक इंटरव्यू में यह भी बताते हैं कि भाई अमाल के साथ एक सिंगल एल्बम कर रहे हैं। सिंगर ने बताया कि सिंगल एल्बम के गाने को उन्होंने गाया है और भाई अमाल ने कंपोज किया है। यह एक हिंदी और पंजाबी गाना है, अभी इसका टाइटल ‘बीबी(BB)’ रख गया है। यह गाना दोनों भाई जल्द ही रिलीज करेंगे। 

अमाल मलिक ने महीनों पहले पोस्ट में क्या लिखा? 
20 मार्च 2025 को अरमान मलिक के भाई और कंपाेजर-सिंगर अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अब ऐसी जगह पहुंच गया हूं, जहां मेरी शांति छीन चुकी है। इस वजह से मैं डिप्रेस हो गया हूं। इसके लिए मैं खुद को और अपने करीबी लोगों को दोष देता हूं। मैं भारी दिल से घोषणा करता हूं कि अपने करीबी लोगों से रिश्ते खत्म कर रहा हूं।’ 

डिलीट कर दी अपनी पोस्ट

विज्ञापन

कुछ देर बाद इस पोस्ट को अमाल ने डिलीट कर दिया। इसके बाद एक और पोस्ट की और उसमें लिखा, ‘यह मेरे लिए मुश्किल वक्त है। मैं अपने परिवार से हमेशा प्यार करता रहूंगा लेकिन दूर से है। हां, मेरे और भाई अरमान के बीच में कुछ भी नहीं बदलेगा। हम हमेशा एक ही रहेंगे।’ इस पोस्ट के जरिए अमाल ने जाहिर किया था कि उनका रिश्ता अपने भाई के साथ नहीं बदलेगा। अब दोनों भाई फिर से साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें