सिंगर अरमान मलिक और सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@armaanmalik, @amaal_mallik
हाल ही में सिंगर अरमान मलिक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने भाई अमाल मलिक को लेकर बात की। दोनों भाइयों के रिश्ते अब कैसे हैं? इस बारे में बताया। वह कहते हैं, ‘मुझे सिर्फ इस बात की परवाह है कि मैं और मेरा भाई क्या सोचते हैं? हम दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।’ भाई के साथ अपने रिश्ते पर बात करने के अलावा एक नई जानकारी भी सिंगर अरमान मलिक ने दी।
साथ में करेंगे एक सिंगल एल्बम
सिंगर अरमान मलिक इंटरव्यू में यह भी बताते हैं कि भाई अमाल के साथ एक सिंगल एल्बम कर रहे हैं। सिंगर ने बताया कि सिंगल एल्बम के गाने को उन्होंने गाया है और भाई अमाल ने कंपोज किया है। यह एक हिंदी और पंजाबी गाना है, अभी इसका टाइटल ‘बीबी(BB)’ रख गया है। यह गाना दोनों भाई जल्द ही रिलीज करेंगे।
अमाल मलिक ने महीनों पहले पोस्ट में क्या लिखा?
20 मार्च 2025 को अरमान मलिक के भाई और कंपाेजर-सिंगर अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अब ऐसी जगह पहुंच गया हूं, जहां मेरी शांति छीन चुकी है। इस वजह से मैं डिप्रेस हो गया हूं। इसके लिए मैं खुद को और अपने करीबी लोगों को दोष देता हूं। मैं भारी दिल से घोषणा करता हूं कि अपने करीबी लोगों से रिश्ते खत्म कर रहा हूं।’
डिलीट कर दी अपनी पोस्ट
कुछ देर बाद इस पोस्ट को अमाल ने डिलीट कर दिया। इसके बाद एक और पोस्ट की और उसमें लिखा, ‘यह मेरे लिए मुश्किल वक्त है। मैं अपने परिवार से हमेशा प्यार करता रहूंगा लेकिन दूर से है। हां, मेरे और भाई अरमान के बीच में कुछ भी नहीं बदलेगा। हम हमेशा एक ही रहेंगे।’ इस पोस्ट के जरिए अमाल ने जाहिर किया था कि उनका रिश्ता अपने भाई के साथ नहीं बदलेगा। अब दोनों भाई फिर से साथ काम कर रहे हैं।