अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों अपनी गायकी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। वे मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय इंडो-कनाडाई गायकों में से एक हैं। फैंस उनके चार्टबस्टर गानों पर खुद को थिरकने से अक्सर रोक नहीं पाते हैं। ब्राउन मुंडे, दिल नू, साडा प्यार, विद यू जैसे गाने गा चुके एपी हाल ही में अपने कॉन्सर्ट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।