फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikander Bharti: मशहूर फिल्म निर्देशक सिकंदर भारती का 60 वर्ष की आयु में निधन, किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 25 May 2024 02:12 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर फिल्म निर्देशक सिकंदर भारती का मुंबई में 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया।
 
विज्ञापन
सिकंदर भारती - फोटो : X: @Sikander1302
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म निर्देशक सिकंदर भारती का बीते दिन शुक्रवार, 24 मई 2024 को मुंबई में निधन हो गया। निर्देशक ने 60 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिकंदर भारती का अंतिम संस्कार आज 25 मई को सुबह 11 बजे मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन

Dostana 2: करण जौहर-कार्तिक आर्यन के आपसी मतभेदों की वजह से नहीं बनी 'दोस्ताना 2'! जान्हवी ने किया खुलासा

सिकंदर भारती की यादगार फिल्में
फिल्म निर्देशक सिकंदर भारती ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया था। सिकंदर को 'घर का चिराग', 'जालिम', 'रुपये दस करोड़', 'भाई भाई', 'सैनिक', 'सर उठा के जियो', 'दंड-नायक', 'रंगीला' जैसी उल्लेखनीय फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने 'राजा', 'पुलिस वाला' और 'दो फंटूश' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म उद्योग में उनका योगदान महत्वपूर्ण था और उनके काम ने दर्शकों और सहकर्मियों पर अमिट छाप छोड़ी। फिल्मों का निर्देशन करने के साथ सिकंदर भारती लेखक और गीतकार भी थे। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने द्वारा लिखी गई शायरियों को साझा करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया बड़ा तोहफा, खास अंदाज में किया अपनी नई फिल्म का एलान

सिकंदर भारती के निधन पर शोक में डूबा फिल्मी जगत
सिकंदर भारती के निधन के बाद से उनके परिवार और इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनके परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुक्रत हैं। फिल्म समुदाय और उनके प्रशंसक एक प्रतिभाशाली निर्देशक के निधन पर शोक मना रहे हैं। भले ही सिकंदर भारती अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी विरासत उनकी फिल्मों के माध्यम से कायम रहेगी।
Bhaiyya Ji: 'नहीं समझ आती क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में', अपने इस बयान को लेकर बुरा फंसे मनोज बाजपेयी, हुए ट्रोल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें