फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: 'सिकंदर' में सलमान-रश्मिका के बाद जुड़ा इस अभिनेत्री का नाम? 'सिंघम' में अजय के साथ कर चुकीं रोमांस

Tue, 10 Sep 2024 03:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भुमिका में नजर आएंगे। वहीं सलमान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आ सकती हैं। वहीं अब एक और अभिनेत्री का नाम सामने आया है, जो अब फिल्म 'सिकंदर' से जुड़ गई हैं। जानिए कौन हैं वह अभिनेत्री, जो भाईजान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाली हैं।
 
विज्ञापन
सलमान खान-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna, beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की घोषणा सलमान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। 'सिकंदर' अब इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। प्रशंसक शूटिंग और नए कलाकारों के जुड़ने से जुड़े अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की इस फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना के साथ अब एक और अभिनेत्री शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


सलमान-रश्मिका के साथ नजर आएंगी काजल अग्रवाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री काजल अग्रवाल सिकंदर में शामिल हो गई हैं। वह सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे स्टार कलाकारों के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल होंगी। उनके किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

सिंघम का हिस्सा रह चुकी हैं काजल
बता दें, काजल अग्रवाल अधिकतर तेलुगु और तमिल में नजर आती हैं। काजल बॉलीवुड की फिल्म सिंघम में नजर आ चुकी है। इसके अलावा काजल फिल्म स्पेशल 26 जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। सिंघम में काजल, अजय देवगन के साथ नजर आई थीं, वहीं स्पेशल 26 में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।
विज्ञापन


सिकंदर में सलमान का किरदार
एआर मुरुगदास के निर्देशन में बन कर तैयार होने वाली 'सिकंदर' में सलमान खान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जो गलत के साथ गलत और सही के साथ सही है। वह भ्रष्टाचार जैसी चीजों के खिलाफ है और इसमें शामिल लोगों से अच्छी तरह निपटना जानता है। यानी सिकंदर मूवी में एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। 

मुंबई में भी हुई है सिकंदर की शूटि्ंग
सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने अगस्त में मुंबई में फिल्म के लिए 45 दिनों का शेड्यूल शुरू किया था। मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में सिकंदर की शूटिंग की गई है। पूरे सेट को बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा था।
विज्ञापन

War2: 'वॉर 2' में होगा ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी का रोमांटिक ट्रैक? इटली में होगा शूट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें