सुपरस्टार के साथ काम करना होता है मुश्किल
ए आर मुरुगदास के मुताबिक बड़े कलाकारों के साथ काम करना आसान नहीं होता क्योंकि उनके फैंस उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें करते हैं। ऐसे में इसका निर्देशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? इस सवाल के जवाब में मुरुगदास ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा 'आप सुपरस्टार के साथ आम फिल्में नहीं बना सकते। उनके साथ काम करने के मतलब है कि फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा जाए।'
Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय के आई वांट टू टॉक कहते ही तनाव में आ जाते हैं अभिषेक, आखिर क्या है वजह?
कई सीन पर होता था विवाद
सितारों के समर्पण की तारीफ करते हुए मुरुगदास ने कहा 'वह अपने रुतबे को बढ़ाने के लिए भावुक होते हैं। एक निर्देशक के रूप में हम उनसे सीखते हैं।' निर्देशक ने सलमान खान के साथ काम करने के बारे में बताया। मुरुगदास ने दिन में 2 बजे से लेकर रात 2 बजे तक काम करने के लिए खुद को तैयार किया। उन्होंने बहुत छोटी बात के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान से हुई मुलाकात को याद किया। सेट पर सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में उन्होंने बताया कि हम अक्सर किसी सीन पर असहमत होते थे, तो हम दोनों ही सीन शूट करते थे। इसके बाद उनके बताए गए सीन के शूट को और अपने बताए गए सीन के शूट को एडिट करने के लिए लाते थे। जो बेहतर होता उसे इस्तेमाल करते।
Bollywood Actress: इस अभिनेत्री की पहली फिल्म रही थी फ्लॉप, सलमान के साथ काम करके बन गईं सुपरस्टार
'सिकंदर' फिल्म के बारे में
'सिकंदर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। जल्द ही ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ईद से पहले 30 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 23 मार्च को रिलीज होने वाला है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूज कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, सुनील शेट्टी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर हैं।