'सिकंदर' की सातवें दिन की कमाई
काफी इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज हुए आज सातवां दिन है। सातवें दिन फिल्म ने 2.89 करोड़ रुपयों की कमाई की है। सिकंदर की रिलीज से पहले लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म ने दर्शकों को काफी निराश किया है।
Sikandar Collection Day 6: नाम की सिकंदर रह गई सलमान की फिल्म, जानिए पहले शुक्रवार किया कितना कलेक्शन
दर्शकों को रास नहीं आ रही सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'सिकंदर' की अब तक की कमाई
फिल्म के लेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपयों की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। इस दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कमाई तीसरे दिन घटकर 19.5 करोड़ रह गई। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट बनी रही। फिल्म ने आज 2.89 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की अब तक की कमाई 96.64 करोड़ रुपये है।
Manoj Kumar: लोगों को प्राण में विलेन दिखा पर मनोज कुमार को चरित्र कलाकार, ‘क्रांतिवीर’ की तारीफ में ये कहा था
कमाई के मामले में बजट को कवर नहीं कर पाई सिकंदर
आपको बता दें कि 'सिकंदर' फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना फिल्म में अहम किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी हैं। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए था। लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी अपने बजट भर का ही नहीं कमा पाई है।