फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIIMA Awards: अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर तो रश्मिका बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अमिताभ को भी सम्मान; देखें पूरी लिस्ट

Sat, 06 Sep 2025 04:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SIIMA Awards 2025: साउथ के सबसे चर्चित अवॉर्ड साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स का एलान हो गया है। यहां जानिए किसे मिला और कौनसा अवॉर्ड।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2025 के साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) की घोषणा हो चुकी है। दुबई में आयोजित हुए इस बार के सीमा अवॉर्ड्स में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ और प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का जलवा देखने को मिला। इन दोनों ही फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इनमें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और फिल्म भी शामिल है। यहां जानिए पूरी लिस्ट।

रश्मिका मंदाना बेस्ट एक्ट्रेस और ‘कल्कि 2898 एडी’ बनी बेस्ट फिल्म

विज्ञापन

अभिनेता अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर और रश्मिका मंदाना को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला। जबकि नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। 

बिग बी और कमल हासन ने भी जीता अवॉर्ड
इसके अलावा अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला। जबकि इसी फिल्म के लिए कमल हासन को बेस्ट विलेन और अन्ना बेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘हनुमान’ के लिए तेज्जा सज्जा ने बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स और मीनाक्षी चौधरी ने ‘लकी भास्कर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड अपने नाम किया। प्रशांत वर्मा को ‘हनुमान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक क्रिटिक्स का पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन, सुकुमार और देवी श्री प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखें बाकी लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म - कल्कि 2898 एडी

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - सुकुमार (पुष्पा 2: द रूल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2: द रूल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - रश्मिका मंदाना (पुष्पा 2: द रूल)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स) - प्रशांत वर्मा (हनुमान)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) - तेजा सज्जा (हनुमान)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) - मीनाक्षी चौधरी (लकी बास्कर)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - अन्ना बेन (कल्कि 2898 एडी)

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार - देवी श्री प्रसाद (पुष्पा 2: द रूल)

सर्वश्रेष्ठ गीतकार - रामजोगय्या शास्त्री (चुट्टमल्ले- देवरा)

सर्वश्रेष्ठ गायक - शंकर बाबू कंदुकुरी (फीलिंग्स - पुष्पा 2: द रूल)

सर्वश्रेष्ठ गायिका - शिल्पा राव (चुट्टमल्ले - देवरा)

सर्वश्रेष्ठ विलेन - कमल हासन (कल्कि 2898 एडी)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्ट्रेस - पंखुड़ी गिडवानी (लव मौली), भाग्यश्री बोरसे (मिस्टर बच्चन)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर - संदीप सरोज (समिति कुरोलु)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक - नंद किशोर येमानी (35 ओका चिन्ना कथा)

सिनेमैटोग्राफर - रत्नावेलु (देवरा)

सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन - सत्या (मथु वधालारा 2)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें