फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: निधन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने 'हीरामंडी' की अभिनेत्री से कही थी ये बात, 'मैं कुछ करूंगा'

Thu, 30 May 2024 11:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हीरामंडी अभिनेत्री संजीदा शेख के दोस्त रह चुके हैं दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला। संजीदा ने कहा कि जब उन्हें सिद्धार्थ के निधन की बात पता चली थी, तो वह इस बात पर विश्वास नहीं कर पाई थीं।
 
विज्ञापन
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम@realsidharthshukla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने सभी को चौंका दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही बेहद अच्छे इंसान भी थे, उनकी मौत से टीवी जगत और बॉलीवुड सिनेमा में आज तक कोई उबर नहीं पाया है, तो वहीं संजीदा शेख भी उन्हें आज तक भुला नहीं पाई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हीरामंडी अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्हें पहली बार सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला था, तो वह इसे स्वीकार नहीं कर पाई थीं। 
विज्ञापन


मौत से पहले संजीदा की हुई थी सिद्धार्थ से बात
संजीदा और सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'जाने पहचाने से… ये अजनबी' में एक साल तक साथ काम किया था। संजीदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सिद्धार्थ की मौत से तीन महीने पहले संजीदा की सिद्धार्थ से आखिरी बार बात हुई थी। सिद्धार्थ काफी खुश थे और अपने भविष्य को लेकर काफी आत्मविश्वासी थे। संजीदा ने कहा, "मेरी बात उनसे (सिद्धार्थ) उनके निधन से ठीक तीन महीने पहले हुई थी, जब कोविड चल रहा था। सिद्धार्थ ने मुझसे कहा था 'संजू, मैं कुछ करूंगा।' बिग बॉस के दौरान उन्हें दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला। इस प्यार ने उन्हें पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी इंसान बना दिया था। जब हमने सालों पहले साथ काम किया था, तब की तुलना में वह एक सुलझे हुए इंसान लग रहे थे। यह बातें सुनकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ क्योंकि मुझे लगता है कि वह (सिद्धार्थ) उस समय मिले प्यार और प्रशंसा के पूरी तरह से हकदार थे। इन सभी बातों को आंटी (सिद्धार्थ की मां) ने भी सकारात्मकता से अपनाया।''

शूटिंग के दौरान पता चली थी सिद्धार्थ की मौत की खबर
संजीदा को जब सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला था, तो उस समय वह एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए अमृतसर में थीं। संजीदा ने यह भी बताया कि जब उन्हें सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला था, तो ठीक उसी के बाद उन्हें एक कॉमेडी सीन शूट करना था, जो उनके लिए काफी भयानक था। संजीदा ने कहा, "मैंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पूरे एक साल तक काम किया और जब उनका निधन हुआ तो मुझे लगा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति थी। हम अच्छे दोस्त थे और हमारे बीच अच्छी समझ थी। मुझे याद है कि मैं अपनी पंजाबी फिल्म के लिए अमृतसर में शूटिंग कर रही थी और मुझे मेरे एक दोस्त का फोन आया, जिसने मुझे बताया कि वह (सिद्धार्थ) अब नहीं रहा। मुझे इसे स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन उस समय मैंने अपने अंदर की ताकत को समझा।"
विज्ञापन


सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 को मुंबई में निधन हुआ था। उन्हें 'बालिका वधू', 'दिल से दिल तक' और 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' जैसे शो के लिए जाना जाता था। सिद्धार्थ बिग रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' के विजेता के रूप में उभरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें