फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: पिता बनने के बाद सिद्धार्थ अपनी मां के साथ पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, तस्वीरें आई सामने

Mon, 28 Jul 2025 08:55 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth Malhotra Visits Siddhivinayak Temple: हाल ही में पिता बनने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा रविवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। 

विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मां के साथ - फोटो : एनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बेटी के पैरेंट्स बने। इस खुशखबरी को एक्टर्स ने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था। पिता बनने के बाद पहली बार अभिनेता अपनी मां के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

मां के साथ दर्शन करने पहुंचे अभिनेता

विज्ञापन

एएनआई ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मां के साथ रविवार यानी कि 27 जुलाई को मुंबई स्थित गणेश भगवान के मंदिर सिद्धिविनायक पहुंचे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेता पैंट-शर्ट पहने और गले में लाल रंग का गमछा डाले हुए हाथ जोड़कर खड़े दिख रहे हैं। वहीं साथ में उनकी मां को भी भक्ति में लीन देखा जा सकता है। अभिनेता अपनी नवजात बेटी के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 
 


पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर की थी शेयर
16 जुलाई को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बेटी के पैरेंट्स बने थे। इस खुशखबरी को अभिनेता ने इंस्टाग्राम के जरिए सबसे साझा किया था। साथ ही अभिनेता ने संदेश में कहा था कि उनका दिल खुशियों से भर गया और उनकी दुनिया ही बदल गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें बेटी की प्राप्ति हुई। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dulquer Salmaan: अमेरिका से पढ़ाई-दुबई में नौकरी, फिर एक्टिंग; ‘सीता रामम’ फिल्म से दिलों में उतर गए सलमान


सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही दिनेश विजन की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वो  'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म में भी नजर आएंगे। अभिनेता को आखिरी बार ‘छावा ‘में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें