फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने कियारा को बताया अपना पसंदीदा चेहरा, रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Thu, 31 Jul 2025 06:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth Malhotra Wishes To Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sidmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी को बर्थडे विश किया है। सिद्धार्थ ने कियारा की एक तस्वीर को शेयर करके उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सिद्धार्थ ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई 

विज्ञापन

सिद्धार्थ ने कियारा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कियारा पिंक ड्रेस में मैचिंग स्टिलेटोज सैंडल पहने नजर आ रही हैं। कंधे पर एक बैग टांगे कियारा काफी खुश नजर आ रही हैं। वो किसी शहर की सड़कों पर घूम रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा है, “किसी भी जगह पर मेरा पसंदीदा चेहरा। हैप्पी बर्थडे लव।” इसके साथ ही सिद्धार्थ ने एक रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। 
 


 

15 दिन पहले ही पेरेंट्स बने हैं सिड-कियारा
सिद्धार्थ और कियारा साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कियारा ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। सिद्धार्थ-कियारा ने इसी साल फरवरी में ये बताया था कि दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'वॉर 2' के नए पोस्टर में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@yrf

‘वॉर 2’ में नजर आएंगी कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस एक्शन पैक्ड फिल्म में कियारा के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

'परम सुंदरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
‘परम सुंदरी’ में जान्हवी के साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ
बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता जल्द ही आगामी रोमांटिक-लव स्टोरी ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें