फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया बेटी सरायाह के नाम का अर्थ, इस वजह से पत्नी कियारा को मानते हैं सुपरहीरो

Sun, 30 Nov 2025 06:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth Malhotra’s Daughter: हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। अब सिद्धार्थ ने अपनी बेटी के नाम का अर्थ बताया है। जानिए क्या है सरायाह का अर्थ…
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दो दिन पहले ही अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। नाम के सामने आने के बाद हर कोई इसका अर्थ जानने का प्रयास कर रहा है। अब सिद्धार्थ ने खुद सरायाह के नाम का अर्थ बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह शब्द कहां से आया है।

हिब्रू नाम है सरायाह

विज्ञापन

एक कार्यक्रम में बात करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी सरायाह के नाम का अर्थ बताया है। अभिनेता ने बताया कि सरायाह का मतलब 'भगवान की राजकुमारी' है। बिल्कुल यह हिंदी में नहीं है। यह एक अनोखा नाम है, जो पूर्व (ईस्ट) से आया है। यह वास्तव में एक हिब्रू नाम है।

मैं अब घर का हीरो नहीं हूं
अभिनेता ने बताया कि कैसे उनकी चार महीने की बेटी उनके घर में आकर्षण का केंद्र बन गई है। उन्होंने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि अब मैं घर का हीरो नहीं रहा। वह सुपरस्टार है। वह चार महीने की है। वहीं बेटी का नाम सार्वजनिक करने के फैसले पर सिद्धार्थ ने कहा कि हम सोच रहे थे कि हमें इसकी घोषणा करनी चाहिए या नहीं। क्योंकि हर घर में घोषणा करने की जरूरत नहीं होती। लेकिन फिर हमें एहसास हुआ कि हम इसे आधिकारिक बनाएंगे और उसका नाम घोषित करेंगे।

विज्ञापन



पत्नी को सुपरहीरो मानते हैं सिद्धार्थ
आगे कियारा की प्रेग्नेंसी और बेटी के जन्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि मैं अपनी बेटी को एक सुपरस्टार और पत्नी को एक सुपरहीरो के रूप में देखता हूं। उसे प्रेग्नेंसी और जन्म के दौरान देखना मेरे लिए एक आंख खोलने वाला अनुभव है। पुरुष हमेशा साहस, धैर्य और ताकत की बात करते हैं। लेकिन महिलाएं वास्तव में मां बनने पर इसका प्रदर्शन करती हैं।

फरवरी 2023 में सिद्धार्थ-कियारा ने की थी शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में शादी की थी। इसके बाद इसी साल जुलाई में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें