फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Param Sundari: भीड़ में असहज दिखीं जान्हवी, लालबागचा राजा के दर्शन काे पहुंचीं; नुसरत ने भी लिया आशीर्वाद

Thu, 28 Aug 2025 02:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth-Janhvi Visits Lalbaugcha Raja: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन किए, वहीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Sidharth-Janhvi - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बॉलीवुड में गणपति बप्पा के आगमन की धूम चारों और है। गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' की कामयाबी के लिए जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। दोनों लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे वहीं अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने भी लालबागचा राजा के दर्शन करके उनसे आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

 
भीड़ में जान्हवी कपूर हुईं परेशान?
सिद्धार्थ और जान्हवी के कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्हें बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जान्हवी ने ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उधर गुलाबी रंग की कुर्ते में सिद्धार्थ भी खूब जंच रहे हैं। इसी दौरान जान्हवी और सिद्धार्थ भीड़ में काफी परेशान भी नजर आए। उन्हें देखते ही काफी भीड़ लग गई। जैसे-तैसे दोनों वहां बप्पा का आशीर्वाद लेकर वापस गए।

नुसरत ने भी किए दर्शन
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने भी बप्पा के दर्शन किए। लालबागचा राजा के दरबार में एक्ट्रेस को देखकर काफी लोग हैरान भी नजर आए। दरअसल नुसरत मुस्लिम होकर भी हिंदू धर्म को भी उतना ही महत्व देती हैं। इसी के चलते उनकी फोटोज और वीडियोज देखकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें