फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: अपने बच्चे को बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ, एक्टर ने परवरिश को लेकर दिए टिप्स

Wed, 12 Mar 2025 01:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी गर्भवती हैं। ऐसे में अभिनेता ने बच्चों की परवरिश और माता-पिता के सामने आनी वाली चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने हाल ही में ये खुशखबरी साझा की थी कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद से ही ये कपल लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। एक्टर-एक्ट्रेस जहां भी जा रहे हैं लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। अब एक हालिया बातचीत में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि वो पत्नी कियारा के साथ कैसे अपने बच्चे की परवरिश करेंगे।

सिद्धार्थ ने बताया कैसे करेंगे अपने बच्चे की परवरिश

विज्ञापन

कंटेंट क्रिएटर और रैपर लिली सिंह ने हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक इंटरव्यू अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसी बातचीत में सिड ने अपने होने वाले बच्चे की परवरिश से लेकर कियारा से मिलने और अपनी लव स्टोरी को लेकर कई बातें साझा कीं। बातचीत के दौरान बच्चे की परवरिश को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेता ने कहा, “मेरे हिसाब से सबसे अच्छा तरीका है कि अपने बच्चों को बड़ा होते समय नियंत्रण में रखें, फिर चाहें वो लड़का हो या लड़की। मेरे जीवन में जब भी ऐसा समय आएगा मैं ऐसा ही करने की कोशिश करूंगा। मैं चाहता हूं कि मेरा बच्चा समाज में एक अच्छा इंसान बने। वो अच्छे लोगों का सम्मान करे और नियमों का पालन करे। एक पुरुष के रूप में पैदा होना आपका चुनाव नहीं होता है, लेकिन एक अच्छा पुरुष बनना आपके हाथ में होता है।"

क्या है वाकई में पुरुष होने का मतलब
अभिनेता ने आगे बताया कि पुरुष होने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा, “पुरुष बनने की शुरुआत अपने कामों की जिम्मेदारी लेने से होती है। अपने किए कामों के लिए जवाबदेह होने की शुरूआत करने से होती है। वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। यही उम्मीद मैं अपने बच्चे से भी रखता हूं।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dia Mirza: माचिस के डिब्बे जैसे अपार्टमेंट में रहती थीं दीया, अभिनेत्री ने मॉडलिंग के दिनों को किया याद

बच्चों की परवरिश करना एक बड़ा विषय
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता ने ये स्वीकार किया कि माता-पिता बनना और बच्चों की परवरिश करना एक बहुत बड़ा विषय है, लेकिन ये ऐसा है जिसके बारे में माता-पिता को सचेत रहना चाहिए। सिद्धार्थ ने कहा कि माता-पिता को ये पता होना चाहिए कि वो संस्कृति, उदाहरण और समझ के मामले में अपने बच्चों को क्या सिखा रहे हैं। माता-पिता को ये पता होना चाहिए कि क्या उनके बच्चे समाज में रहने के महत्व और लोगों के साथ रिश्ते के महत्व को समझते हैं?

यह खबर भी पढ़ें: Yami Gautam: नई फिल्म को लेकर पति आदित्य धर का हौसला बढ़ाती दिखीं यामी, जन्मदिन पर दी ढेर सारी शुभकामनाएं

‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे सिद्धार्थ
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें