तस्वीरों में क्या है?
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कोरियन अभिनेत्री चाए सू-बिन के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। वह अभिनेत्री के साथ एक विज्ञापन शूट कर रहे हैं। ये उसी की तस्वीरें हैं। तस्वीरों में सिद्धांत चतुर्वेदी एक्ट्रेस के साथ पार्क में टहल रहे हैं। उनके साथ हंस रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहनी है। उन्होंने ऊपर से शर्ट पहनी हुई है। वहीं चाए सू-बिन ने स्कर्ट और टॉप पहना है। ऊपर से स्वेटर पहना है। दोनों चप्पल का विज्ञापन कर रहे हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
बॉलीवुड में 'गली बॉय' और 'गहराइयां' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके सिंद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'धड़क 2' में नजर आने वाले हैं। वह कॉमेडी फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में भी नजर आने वाले हैं।
सिद्धांत ने फिल्मफेयर पुरस्कार के अलावा स्क्रीन अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड जीता है।