जिम में कराया फोटोशूट
श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ फोटोज साझा किए हैं। श्वेता जिम में नजर आ रही हैं। वर्कआउट के साथ-साथ भरपूर मस्ती कर रही हैं। अपने इन कीमती पलों को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।
बोलीं- मुस्कुराइए...
श्वेता ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'ठीक है। हर दिन वर्कआउट करना मजेदार नहीं होता। कभी-कभी आपको यह पसंद आता है। कभी-कभी आप बस खुद को इसके लिए मजबूर कर लेते हैं। लेकिन यह जरूरी है। इसलिए मुस्कुराएं, ऐसा दिखाएं कि आपको इसमें मजा आ रहा है। बस आप वर्कआउट कर लें'।
फैंस बोले- आपके लिए उम्र बस नंबर है
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। यूजर्स उनकी फिटनेस की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उम्र आपके लिए महज एक संख्या है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप जिंदगी को जिंदादिली के साथ अपनी शर्तों पर जी रही हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आप लाजवाब हो। दूसरों को बहुत अच्छे से मोटिवेट करती हैं'।