सौरभ को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
सौरभ जैन, तुमसे अच्छा ऑन-स्क्रीन श्रीकृष्ण न तो कभी हुआ है, ना होगा। तुम्हारी आवाज, तुम्हारी वो स्नेह भरी आंखें, और वो नटखट सी मुस्कान… तुम्हारे बारे में हर चीज श्रीकृष्ण को इतनी खूबसूरती से जीवंत कर देती है। ‘मेरे कृष्णा’ की पूरी टीम को बधाई। क्या खूबसूरत, शक्तिशाली और अविस्मरणीय अनुभव रहा।’
कौन हैं सौरभ राज जैन?
सौरभ राज जैन एक भारतीय अभिनेता हैं। 2013-2014 में महाभारत शो में कृष्ण के किरदार को निभाने के बाद वे अपने देश में घर-घर में मशहूर हो गए। इस किरदार को देश भर में सराहना मिली और यह उनके लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। अब वे ‘मेरे कृष्ण’ प्ले में भी कृष्ण का रोल निभाते हैं, जिसके लिए उन्हें काफी प्यार मिला है।
ये भी पढ़ें- 'पंजाब के मुख्यमंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं'?; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर श्वेता तिवारी ने CJP से पूछा