'स्पॉयलर तो नहीं दूंगी, लेकिन....'
अपने किरदार रौशनी भारती के बारे में श्वेता कहती हैं, 'स्पॉयलर तो नहीं दूंगी (हंसती हैं), लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि रौशनी, रानी भारती की बेटी है - एक पॉलिटिकल परिवार में पली-बढ़ी, बेहद दमदार और अपने माता-पिता की विरासत को लेकर चलने वाली। इस बार वो पहले से ज्यादा मजबूत, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली नजर आएगी।'
'हुमा मेरे लिए हमेशा साकिब की बड़ी दीदी जैसी रही हैं'
हुमा कुरैशी के साथ काम को लेकर श्वेता बसु प्रसाद का अनुभव बेहद खास रहा। वह कहती हैं, 'हुमा बेहतरीन कलाकार हैं और बहुत ही शानदार इंसान भी। मैंने उनके भाई साकिब सलीम के साथ कॉमेडी कपल नाम की फिल्म की थी, तो हुमा मेरे लिए हमेशा साकिब की बड़ी दीदी जैसी रही हैं। हमारी दो-चार बार सोशल मीटिंग्स हुई थीं, लेकिन यह पहली बार था जब हमने साथ काम किया। क्योंकि यह महारानी का चौथा सीजन है, तो यह उनका सेट और उनका शो है। लेकिन उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं पहली बार इस शो का हिस्सा बनी हूँ। उन्होंने बहुत वेलकमिंग और पॉजिटिव माहौल बनाया।'
यह खबर भी पढ़ें: ‘मिस्टर इंडिया’ से ‘रोबोट’ तक, इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा विज्ञान का अनोखा जादू; देखें लिस्ट
'हुमा ने अपनी उम्र से बड़ी भूमिका ग्रेस के साथ निभाई'
वह आगे जोड़ती हैं, ‘शूटिंग के दौरान हुमा और मेरी जो दोस्ती हुई, वो स्क्रीन पर भी साफ झलकेगी। हुमा बहुत इंस्पायरिंग हैं। उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ अपनी उम्र से बड़ी भूमिका निभाई है, वो हमारे जैसे कलाकारों और खासकर महिला अभिनेत्रियों के लिए बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने दिखाया कि उम्र नहीं, किरदार मायने रखता है। अगर किरदार अच्छा है, तो उसे निभाने के लिए बस ईमानदारी और हिम्मत चाहिए।’