फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रुति हासन: कमल-सारिका के अलग होने के बाद भी बेटी के मन में बसी है उनकी लव स्टोरी, बताया कैसा हो हमसफर

Mon, 16 Nov 2026 04:24 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • श्रुति हासन जल्द फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' में दिखाई देंगी।
  • अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर खुलकर बात की है।
  • श्रुति ने कहा कि जब मेरे माता-पिता साथ थे, तब उनके बीच बहुत प्यार था।
विज्ञापन
श्रुति हासन और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री शादी और रिश्तों को लेकर कई बार अपनी राय रख चुकी हैं। अब एक बार फिर श्रुति ने अपनी पर्सनल लाइफ और माता-पिता कमल हासन व सारिका के रिश्ते पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भले ही उनके माता-पिता आज साथ नहीं हैं, लेकिन जब वे एक-दूसरे के साथ थे, तब उनके बीच बेहद गहरा प्यार था। दोनों न सिर्फ एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे, बल्कि साथ मिलकर काम करना और नई चीजें बनाना भी उन्हें अच्छा लगता था। श्रुति ने बताया कि बचपन में माता-पिता के रिश्ते को देखकर ही उनके मन में अपने होने वाले पार्टनर को लेकर एक खास सोच बनी थी।
Trending Videos

श्रुति हासन - फोटो : यूट्यूब
क्या बोलीं श्रुति हासन?
एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए, श्रुति हासन से पूछा गया कि उनके माता-पिता के रिश्ते ने साथी को लेकर उनकी उम्मीदों को किस तरह प्रभावित किया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'हर कोई जानता है कि मेरे माता-पिता अब साथ नहीं हैं। लेकिन जब वे साथ थे, तब उनके बीच बहुत प्यार था। बहुत गहरा प्यार था और वे एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते थे। उन्हें साथ में काम करना और चीजें बनाना पसंद था। वे एक-दूसरे के क्रिएटिव पार्टनर भी थे।'

श्रुति ने आगे बताया कि बचपन में ही उन्होंने सोच लिया था कि जब वह बड़ी होंगी और उनकी जिंदगी में कोई बॉयफ्रेंड या पति आएगा, तो दोनों को साथ मिलकर कुछ करना चाहिए। उनके मुताबिक, रिश्ते में सिर्फ एक-दूसरे के साथ रहना ही नहीं, बल्कि मिलकर कुछ बनाना और एक-दूसरे का साथ देना भी जरूरी है।

कमल हासन-सारिका की बेटी हैं श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
कब अलग हुए थे कमल हासन और सारिका
बता दें कि कमल हासन और सारिका ने साल 1988 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। हालांकि, शादी के करीब 14 साल बाद साल 2002 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2004 में उनका तलाक हो गया। भले ही दोनों का रिश्ता आगे नहीं चल पाया, लेकिन श्रुति के मन में उनके साथ बिताए गए वक्त और उनके आपसी जुड़ाव की यादें आज भी खास जगह रखती हैं।

माता-पिता ने नहीं बिगड़ने दी परवरिश
बातचीत में श्रुति ने अपनी परवरिश को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उनके माता-पिता ने उन्हें कभी जरूरत से ज्यादा बिगाड़ने की कोशिश नहीं की। उनके पिता कमल हासन खासतौर पर स्कूल के दिनों में उनकी हर मांग पूरी नहीं करते थे।

उस वक्त भले ही उन्हें यह बात समझ नहीं आती थी, लेकिन बड़ी होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि माता-पिता का यह तरीका उनकी परवरिश के लिए कितना जरूरी था। उन्होंने उन्हें जिंदगी की अहमियत और चीजों को पाने के लिए मेहनत करने की सीख दी।

श्रुति हासन, कमल हासन - फोटो : Instagram/Shruti Haasan
शादी को क्यों जरूरी नहीं मानती श्रुति हासन?
श्रुति हासन पहले भी शादी को लेकर अपने विचार साफ कर चुकी हैं। वह कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें किसी के साथ रहना और एक-दूसरे का साथ पसंद है, लेकिन इसके लिए शादी करना जरूरी नहीं मानतीं।

आर्टिस्ट शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी उनका यही नजरिया रहा। दोनों करीब चार साल तक साथ रहे और साल 2024 में आपसी सहमति से अलग हो गए। इसके बाद श्रुति ने खुद के सिंगल होने की पुष्टि की थी और बताया था कि फिलहाल उनका ध्यान अपने काम और खुद के विकास पर है।
विज्ञापन

श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो श्रुति हासन आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर फिल्म 'कूली' में नजर आई थीं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम भी अहम भूमिकाओं में थे। हाल ही में श्रुति ने साई अभ्यंकर के साथ 'पवाझा मल्ली' गाने को अपनी आवाज दी। इसके अलावा वह राम चरण के साथ फिल्म 'पेद्दी' में स्पेशल अपीयरेंस भी देती नजर आएंगी।

अब श्रुति हासन तेलुगु फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' में दिखाई देंगी। पवन सादिनेनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान और डेब्यूटेंट सात्विका वीरवल्ली भी हैं। फिल्म की कहानी एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली युवती की है, जो सामाजिक बंदिशों के बावजूद अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखती है। दुलकर फिल्म में कृष्णा नाम के एक मिडिल क्लास शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो उस युवती के सफर में अहम भूमिका निभाता है। वहीं, श्रुति फिल्म में रोहिणी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें