फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: 'कॉकटेल 2' की रिलीज के बीच लाइमलाइट लूट ले गई 'ईथा'? ऑनलाइन लीक हुआ टीजर

Fri, 19 Jun 2026 01:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eetha Teaser Leaked: फिल्म 'कॉकटेल 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसकी रिलीज के साथ ही चर्चा श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के टीजर की चर्चा छिड़ गई है।
विज्ञापन
ईथा टीजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईथा' का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया है। इंटरनेट पर इसके वीडियोज वायरल हो रहे हैं। दरअसल, हुआ यह है कि फिल्म का टीजर फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ अटैच किया गया है, जो आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी है। अब आलम यह है कि 'कॉकटेल 2' से ज्यादा चर्चा 'ईथा' के टीजर की हो रही है।

विज्ञापन


श्रद्धा ने फिर छोड़ा अदाकारी का असर
'कॉकटेल 2' के साथ मेकर्स ने 'ईथा' का टीजर जोड़ दिया। अब इसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और लोगों के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर दिग्गज मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती दिखी हैं। 'स्त्री' से बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराने वाली श्रद्धा एक बार फिर अपनी अदाकारी का असर छोड़ती दिखी हैं।

'ईथा' में श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिर महफिल लूट ले गईं श्रद्धा कपूर
फिल्म के टीजर में श्रद्धा को स्टेज परफॉर्मेंस करते दिखाया गया है। स्क्रीन पर श्रद्धा कपूर की उपस्थिति और विजुअल्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर में श्रद्धा कपूर की जो झलक है, उसमें वे गर्भावस्था में बेबी बंप के साथ दिख रही हैं। फिर, बच्चे के जन्म के कुछ ही पलों बाद स्टेज पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। इस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा छेड़ दी है। टीजर में श्रद्धा कपूर के डायलॉग भी दमदार हैं। 
 
विज्ञापन

डांस और लुक दोनों एक नंबर
टीजर में श्रद्धा एक जगह बोलती हैं, 'पड़े पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी। पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी'। जवाब मिलता है, 'तो बन जा मिसाल'। अभिनेत्री का मेकअप, ड्रेस और लुक हर चीज एक नंबर है। नेटिजंस से टीजर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि फिल्म 'ईथा' का निर्देशन 'छावा' फेम लक्ष्मण उटेकर ने किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें