फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: शक्ति कपूर की 'सर कटी लाश' से हुई स्त्री 2 के 'सरकटे' की तुलना? 25 साल बाद फैंस ने जोड़ा कनेक्शन

Sat, 17 Aug 2024 01:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 1999 में शक्ति कपूर की एक हॉरर फिल्म सर कटी लाश रिलीज हुई थी। अब 25 साल के बाद अभिनेता की उनकी बेटी श्रद्धा कपूर एक खौफनाक सीक्वल, स्त्री 2 के साथ वापस आ गई हैं।
विज्ञापन
स्त्री 2 और शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor, @shaktikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा कपूर 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल के साथ वापस आ गई हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का उनके पिता शक्ति कपूर की 1999 की हॉरर फिल्म 'सर कटी लाश' से संबंध है?
विज्ञापन


शक्ति कपूर की इस फिल्म से हुई स्त्री 2 की तुलना
साल 1999 में शक्ति कपूर की एक हॉरर फिल्म सर कटी लाश रिलीज हुई थी। अब 25 साल के बाद अभिनेता की उनकी बेटी श्रद्धा कपूर एक खौफनाक सीक्वल, स्त्री 2 के साथ वापस आ गई हैं। इस सीक्वल में न केवल चंदेरी गांव का रहस्य देखने को मिलता है बल्कि इस बार गांव वालों पर सरकटे का भी आतंक देखने को मिलता है। अब लोग शक्ति कपूर की फिल्म 'सर कटी लाश' को श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' से जोड़ कर देख रहे हैं। फैंस का कहना है कि श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' में विलेन का नाम उनके पिता की फिल्म से मिलता-जुलता है। 

मुंबई में स्पॉट हुई थीं श्रद्धा
हाल ही में, श्रद्धा कपूर को मुंबई में अपनी फिल्म देखने के बाद एक सिनेमा हॉल से बाहर निकलते हुए देखा गया। जैसे ही वह बाहर निकलीं प्रशंसकों की भीड़ उसके चारों ओर से घेर लिया। इतने  हंगामे के बावजूद अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर खिंचाई। जब एक फोटोग्राफर ने कमेंट किया, "तस्वीर हिट डे," तो श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज से अपनी उंगलियां क्रॉस कीं और बाहर निकलने से पहले हाथ जोड़कर फैंस का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि स्त्री 2 में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव , पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्में भी शामिल हैं। अमर कौशिक की निर्देशित और जियो स्टूडियो के सहयोग से मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 2018 की हिट 'स्त्री' का सीक्वल है। 

Nick-Priyanka: निक जोनस ने पत्नी को बताया बढ़िया सीन पार्टनर, 'द गुड हाफ' के लिए प्रियंका ने की थी पति की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें