फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Arya: 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बन गई हैं मां? सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की बच्चे की तस्वीर

Sun, 05 Mar 2023 06:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ‘कुंडली भाग्य’ के को-एक्टर शक्ति अरोड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रद्धा एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा और शक्ति - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। श्रद्धा के लुक्स और अभिनय के लाखों फैंस दीवाने है। सोशल मीडिया पर भी उनके कई लाख फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को बुरी तरह चौंका दिया।

विज्ञापन

श्रद्धा आर्या - फोटो : Social media

श्रद्धा ने बच्चे को गोद में लेकर साझा की तस्वीर
पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा न केवल अपने अभिनय के लिए बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं, बल्कि उनके यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल सेंस के भी फैंस दीवाने हैं।  हाल ही में, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ‘कुंडली भाग्य’ के को-एक्टर शक्ति अरोड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रद्धा एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
 

 

श्रद्धा आर्या - फोटो : Social media

यूजर्स का मिल रहा है खूब प्यार
श्रद्धा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद श्रद्धा अपने सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में मां बन गई है क्योंकि रियल लाइफ में श्रद्धा ने ऐसी कोई भी न्यूज अपने फैंस के साथ साझा नहीं की है। श्रद्धा की इस पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रियल लाइफ में ना सही, लेकिन यह खुशखबरी मिली तो सही।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितने अच्छे लग रहे हैं दोनों।’

A R Rehman: ए आर रहमान के बेटे अमीन की क्रेन हादसे में बाल-बाल बची जान, पोस्ट साझा कर फैंस को दिया अपडेट

विज्ञापन

श्रद्धा आर्या - फोटो : Social media

लीप के लिए तैयार है सीरियल
श्रद्धा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि सीरियल 'कुंडली भाग्य' में जल्द ही एक बड़ा लीप आने वाला है, जिस कारण मेकर्स ने शो में श्रद्धा की प्रेग्नेंसी को दिखाया है। खबरों के मुताबिक इस सीरियल में  20 साल के लीप के बाद मेकर्स श्रद्धा और शक्ति का रोल खत्म करने वाले हैं और नई टीम को दर्शकों से रूबरू करवाने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें