फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूजित सरकार ने दीपिका के आठ घंटे शिफ्ट के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘हर कोई फैसला लेने के लिए स्वतंत्र’

Wed, 08 Oct 2025 03:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shoojit Sircar On Deepika Padukone: ‘पीकू’ फिल्म में दीपिका को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक शूजित सरकार ने अभिनेत्री के आठ घंटे शिफ्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
शूजित सरकार और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ वक्त से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने आठ घंटे काम करने की शर्त को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। कथित तौर पर दीपिका के संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह भी उनके आठ घंटे शिफ्ट की मांग थी। इसके बाद पिछले दिनों दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी बाहर हो गईं। इसके पीछे भी मेकर्स ने काम के प्रति प्रतिबद्धता को ही जिम्मेदार बताया था। अब दीपिका के प्रोशेनलिज्म और आठ घंटे की शिफ्ट पर निर्देशक शूजित सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपिका के साथ ‘पीकू’ में काम कर चुके शूजित ने अभिनेत्री का समर्थन किया है।

शूजित ने किया दीपिका का समर्थन

विज्ञापन

डीएनए के साथ बातचीत में शूजित सरकार ने दीपिका के दो बड़ी पैन इंडिया फिल्मों से बाहर होने पर कहा कि मैं हर व्यक्ति के व्यक्तिगत फैसलों का सम्मान करता हूं। वे क्या करते हैं, इसके लिए वो स्वतंत्र हैं।। मुझे नहीं पता कि पूरी कहानी क्या है। हालांकि, दीपिका के आठ घंटों की शिफ्ट को लेकर निर्देशक ने कहा कि कोई बात नहीं। हमें हर व्यक्ति की सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। इसलिए उसकी पूरी इज्जत करनी चाहिए। मैं ऐसा ही करता हूं। दीपिका के प्रोफेशनलिज्म पर बात करते हुए शूजित ने कहा कि एक पेशेवर कलाकार के रूप में वह शानदार हैं। वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।

‘पीकू’ में शूजित सरकार के साथ दीपिका ने किया काम
दीपिका पादुकोण ने शूजित सरकार के साथ साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने ही किया था। फिल्म में दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन और इरफान खान सरीखे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म को सराहा था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Deepika Padukone: ‘स्पिरिट’ की हीरोइन तृप्ति ने किया दीपिका के प्रोफेशनलिज्म का समर्थन, वायरल हुआ रिएक्शन

अल्लू अर्जुन और शाहरुख के साथ नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने के बावजूद दीपिका की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। इन दिनों दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो एटली और अल्लू अर्जुन की बड़े बजट की फिल्म में भी नजर आएंगी। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें