ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में जय वीरू की बाउंडिंग दिखी है। दोनों का गब्बर सिंह से टकराव दिखा है। दोनों किरदार दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आए हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की केमिस्ट्री दिखी है। इसके अलावा गब्बर सिंह का दमदार किरदार की शानदार अदाकारी की झलक देखने को मिली है।
दिवंगत अभिनेताओं को श्रद्धांजलि
हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और असरानी का निधन हो गया। दोनों अभिनेताओं ने 'शोले' में शानदार अभिनय किया था। ऐसे में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म का नया एडिशन दोनों कलाकारों की विरासत को श्रद्धांजलि देता है।