फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakkar: दीपिका कक्कड़ पर ट्यूमर के बाद आई एक और आफत, शोएब इब्राहिम बोले- ‘वो असहनीय दर्द से परेशान...’

Thu, 22 May 2025 12:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dipika Kakkar Health Update: हाल ही में टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के लीवर में ट्यूमर होने की जानकारी सामने आई थी। अब एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीत दिनों अभिनेता शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर कर बताया था कि एक्ट्रेस को ट्यूमर है, जिसकी सर्जरी करवानी पड़ेगी। हालांकि, अब शोएब ने हेल्थ को लेकर एक और अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी क्योंकि उन्हें वायरल फीवर हो गया था। इस कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं पूरी बात। 

विज्ञापन


दीपिका को सहना पड़ा दर्द
शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया, ‘दीपिका ने अचानक रुहान को ब्रेस्ट फीडिंग (दूध पिलाना) बंद कर दिया था। इस कारण से दीपिका के ब्रेस्ट में गांठ बनने लगी और एक दिन दर्द शुरू हो गया। दर्द इतना ज्यादा हो गया कि इस वजह से फीवर आया और वो फीवर फ्लू में कन्वर्ट हो गया। उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। दर्द बिल्कुल असहनीय हो गया था।’

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान में जान्हवी ने पहनी 68 साल पुरानी ड्रेस, लुक देख थम जाएंगी सांसें
विज्ञापन


इस वजह से सर्जरी की प्रक्रिया में आई परेशानी
शोएब ने आगे बताया कि उन्होंने दीपिका का बुखार कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बुखार कम नहीं हो रहा था। इस कारण उन्होंने एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका फ्लू का इलाज शुरू हुआ। इस वजह से डॉक्टर सर्जरी के लिए आगे की जांच नहीं कर पाए। शोएब ने बताया कि सौभाग्य से दीपिका अब बेहतर महसूस कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kartik Aaryan: समंदर की लहरों के बीच खोए नजर आए कार्तिक आर्यन, वीडियो में दिया आने वाली फिल्म का हिंट

बेटे ने किया सपोर्ट
शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि उस वक्त उनके बेटे ने काफी सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि वो चिंतित थे, लेकिन इलाज के दौरान उनका बेटा एक भी बार नहीं रोया और ना ही परेशान किया। इस वजह से उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें