फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shine Tom Chacko: मलयालम अभिनेता शाइन के ड्रग मामले पर उनके भाई ने किया व्यंग्य, बोले- उन्हें एक पैसा..

Sun, 20 Apr 2025 05:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shine Tom Chacko: हाल ही में मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। अब इस मामले पर अभिनेता के भाई की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
शाइन टॉम चाको - फोटो : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको को बीते शनिवार को केरल पुलिस ने कथित तौर पर नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इस मामले पर अभनेता के भाई की प्रतिक्रिया आई है, जिन्होंने व्यंग्यात्मक रुप में जवाब दिया है। 

शाइन के भाई ने क्या कहा?

विज्ञापन

मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको के भाई जो जॉन चाको ने शनिवार को मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने अपने भाई के ड्रग मामले में गिरफ्तारी  पर प्रतिक्रिया दी। ऑनमनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार, जब जो जॉन से शाइन पर ड्रग डीलर से पैसे लेन-देन के आरोपों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनका भाई तो उन्हें एक पैसे नहीं देता। इसके अलावा उनसे जब टॉम चाको को नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, जॉन चाको ने कहा कि उन्हें एक बार नशा मुक्ति केंद्र ले जाया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: मीटू से लेकर बिग बी पर आरोप लगाने तक, विवादों से रहा अनुराग कश्यप का पुराना नाता

क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

अभिनेता शाइन टॉम चाको को बुधवार देर रात कोच्चि के कलूर में एक होटल में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर भागते हुए देखा गया था। इस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा जारी समन के बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर पूछताछ के बाद उन्हें कुछ सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद  में जांच में पता चला कि अभिनेता वहां होटल में थे ही नहीं, इसलिए उन्हें रिहा कर दिया गया था। 

यह खबर भी पढ़ें: Game Changer: 'गेम चेंजर' का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानिए कब छोटे पर्दे पर देख सकेंगे राम चरण की फिल्म

एक नजर शाइन टॉम चाको की ओर
अगर अभिनेता शाइन टॉम चाको की बात करें तो उनका मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम है। शाइन ने कई सुपरहिट फिल्में दीं हैं। शाइन टॉम चाको कई बड़े दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आ चुके हैं, जिनमें अजित कुमार, विजय दलपति, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार शामिल हैं। अभी हाल ही में अभिनेता को ममूटी की फिल्म 'बाजूका' में देखा गया था। वहीं अभिनेता ने अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में भी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें