मंगलवार को ड्रग मामले में अभिनेता शाइन टॉम चाको समेत छह आरोपियों को केरल की एक अदालत ने बरी कर दिया है। यह सभी साल 2015 के एक ड्रग मामले में आरोपी थे। एर्नाकुलम की प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुलेखा एम ने अभिनेता और चार महिलाओं, रेशमा रंगास्वामी, सहायक निर्देशक ब्लेसी सिल्वेस्टर, टिंसी बाबू और स्नेहा बाबू को मामले में बरी कर दिया।
नाइजीरियाई नागरिक को भी किया बरी
ड्रग मामले में अभिनेता के अलावा, नाइजीरियाई नागरिक ओकोवे चिगोजी कोलिन्स और तमिलनाडु के मूल निवासी पृथ्वी राज को भी अदालत ने बरी कर दिया है। इन सभी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत विभिन्न अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Sanam Teri Kasam 2 Exclusive: दो जगह बन रही ‘सनम तेरी कसम’ की सीक्वल!, हीरो को नहीं पता निर्देशकों की प्लानिंग
अदालत ने क्या कहा?
अदालत ने अपने संक्षिप्त आदेश में कहा, “चाको और अन्य को एनडीपीएस अधिनियम के तहत दंडनीय अपराधों का दोषी नहीं पाया गया और उन्हें बरी किया जाता है।” हालांकि, अभी विस्तृत आदेश का इंतजार है। यह मामला 31 जनवरी, 2015 का है, जिसमें कदवंथरा के एक आलीशान फ्लैट से कोकीन की कथित जब्ती और चाको सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Samay Raina: ‘अगर कोई हमारे शो में आकर आपत्तिजनक वीडियो शूट करना चाहे….’ समय रैना का अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल
कौन हैं शाइन टॉम चाको
शाइन टॉम चाको प्रमुख रुप से मलयालम सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में की है। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक अभिनेता की भूमिकाएं निभाई हैं। जिसमें ‘ई अदुथा कालथु’, ‘चैप्ट’र, ‘अन्नायम रसूलम’, ‘मसाला रिपब्लिक’ और ‘जिगरथंडा डबलएक्स’ शामिल हैं। अभिनेता ने तमिल फिल्मों में अपनी शुरुआत विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म रॉ (बीस्ट) से की।