क्यों ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी?
सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पर यूजर्स के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती को लेकर एक यूजर ने लिखा है 'सब मेकअप का कमाल है भैया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'प्लास्टिक सर्जरी का नाम सुना है?' एक और यूजर ने लिखा है 'बोटॉक्स'। एक और यूजर ने इस बात को लेकर सवाल उठाया है कि अगर शिल्पा शेट्टी फिट हैं तो उन्हें किसी का सहाराक्यों लेना पड़ रहा है? उन्होंने लिखा 'फिट! फिर भी जीना चढ़ने के लिए किसी का सहारा लेना पड़ रहा है।'
यूजर्स ने की फिटनेस की तारीफ
कुछ यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी के 50 की उम्र में भी फिट होने के लिए तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'ग्लैमरस'। एक दूसरे यूजर ने लिखा 'स्टनिंग'। एक और यूजर ने लिखा 'बहुत खूबसूरत हैं।' एक यूजर ने लिखा है 'वह सिर्फ 15 की हैं।' एक और यूजर ने उनकी फिटनेस का राज बताते हुए लिखा है 'योग से होगा।'
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। उन्होंने फिटनेस पर दो किताबें लिखी हैं। फिल्म 'बाजीगर' (1993) से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। आखिरी बार उन्हें 2023 में फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। वह जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिस्सा होंगी। इसमें संजय दत्त भी होंगे।