फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग दिवाली मनाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, आखिर किस बात को लेकर फैंस को किया आगाह?

Thu, 23 Oct 2025 11:07 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने फैंस से खुद के नियंत्रण में रहने वाली चीजों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार संग दिवाली का जश्न मनाया, जिसका तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थी। अब उसके कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने मन की शांति पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। चलिए जानते हैं आखिर किस बात का अभिनेत्री ने किया जिक्र। 

अभिनेत्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने नोट में लिखा, "आपके अपने दिमाग से ज्यादा तेजी से आपको कोई नहीं मार सकता। उन चीजों को लेकर तनाव न लें, जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं। उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं।"

विज्ञापन


फिटेस्ट अभिनेत्रियों में आता है शिल्पा का नाम
शिल्पा शेट्टी को अपने अनुशासन, फिटनेस और माइंडफुलनेस के अभ्यासों के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन के बारे में विचार प्रकट करती रहती हैं। उनका यह संदेश दर्शकों को यह बताता है कि बेकाबू परिस्थितियों के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचना और चिंता करना, किसी भी बाहरी चुनौती से ज्यादा तेजी से मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर कर सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने की फ्लाइंग किस तो बिना कुछ बोले कार में बैठीं आलिया, दिवाली के बाद एयरपोर्ट पर नजर आया कपल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें