फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में शिल्पा को HC से झटका, एक्ट्रेस बोलीं- राज कुंद्रा की कंपनी से कोई संबंध नहीं

Tue, 14 Oct 2025 07:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में बॉम्बे HC ने एक्ट्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। साथ ही अभिनेत्री  ने अदालत में कहा कि उनका राज कुंद्रा की कंपनी से कोई संबंध नहीं है। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को उनके पति राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़े 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में एक बार फिर राहत देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान, अभिनेत्री ने अदालत से कहा कि उनका इस कंपनी से कोई संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस रद्द करने की मांग की। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन


बॉम्बे HC ने नहीं मिली शिल्पा को राहत
रकुल का प्यार पाने के लिए माधवन को पटाने निकले अजय, 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज; लगेगा रॉम-कॉम का तड़का

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये लगाए थे। उनका इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें