फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehr First Look: पंजाबी सिनेमा में पैर जमाने की कोशिश में शिल्पा शेट्टी के पति, लोहड़ी पर दिखाई फिल्म की झलक

Mon, 13 Jan 2025 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mehr First Look: बिजनेसमैन के रूप में मशहूर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब पत्नी की तरह सिनेमा की गलियों में दाखिल हो रहे हैं। बॉलीवुड में वे फिल्म 'यूटी 69' से आगाज कर चुके हैं। बतौर निर्माता वे पंजाबी फिल्म बना रहे हैं, जिसका आज लोहड़ी पर एलान किया है।
विज्ञापन
मेहर, राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज कुंद्रा ने आज लोहड़ी पर्व के अवसर पर अपनी फिल्म का एलान किया है। यह पंजाबी फिल्म है और नाम है 'मेहर'। बतौर निर्माता राज कुंद्रा इस फिल्म को पेश कर रहे हैं और वे इस वर्ल्डवाइड रिलीज करने वाले हैं। आज फिल्म के एलान के साथ उन्होंने इसकी पहली झलक भी फैंस को दिखाई है। साथ ही रिलीज डेट से परदा उठाया है। 

विज्ञापन

ऑस्कर ट्रॉफी की झलक
राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आज आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में ऑस्कर की ट्रॉफी भी दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्टर ने लिखा है, 'इस लोहड़ी पर हम बेहद खुशी के साथ 'मेहर' का एलान कर रहे हैं। यह रिश्तों, प्यार और जीवन की एक कहानी, जो हमारे आस-पास मौजूद आशीर्वाद से प्रेरित है। 'मेहर' का मतलब होता है दुआएं, इसलिए हम अपनी इस यात्रा में आपका प्यार और दुआएं चाहते हैं। वाहे गुरु की मेहर हम सभी के साथ रहे, क्योंकि हम इस दिल को छू लेने वाली कहानी को परदे पर लाना चाहते हैं'।
 

शिक्षक दिवस पर होगी रिलीज
इस फिल्म में गीता बसरा, बनिंदर बनी, सविता भाटी, आशीष दुग्गल, दीप मनदीप और मास्टर अगमवीर सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण दिव्या भटनागर और रघु खन्ना कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। फिल्म को लेकर शिल्पा शेट्टी ने पति को बधाई दी है।

विज्ञापन

यूजर्स ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर साझा किए गए टीजर में लिखा दिख रहा है, 'जब सारी दुनिया आपके लिए दरवाजे बंद कर देती है, तब इस मुश्किल समय में उम्मीद की किरण और तेजी से चमकती है'।  पोस्टर में एक संदूक रखा है और उसके ऊपर एक ट्रॉफी है। इस फिल्म के लिए यूजर्स राज कुंद्रा को बधाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Sonu Sood On Fateh: सोनू सूद ने क्यों बनाई ‘फतेह’? कहा- एक शॉट में लगा दिए ढाई महीने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें