रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में भाई दूज का त्योहार मनाया गया। भाई-बहन को समर्पित इस त्योहार को रक्षाबंधन के त्योहार की तरह ही मनाया जाता है। बॉलीवुड सितारों ने भी इस त्योहार को बड़ी ही उत्सुकता से मनाया। इस त्योहार की झलकियां सितारों ने साझा की।
शिल्पा शेट्टी के बच्चे
- फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा के बच्चों ने मनाया भाई दूज
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ अपने भाई दूज समारोह की एक प्यारी सी झलक प्रशंसकों के साथ साझा की। शिल्पा की शेयर की गई तस्वीरों में नन्ही समीशा अपने भाई वियान के लिए पारंपरिक भाई दूज की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं।
Singham Again Collection Day 3: सप्ताहांत में स्त्री 2 से काफी पीछे छूटी सिंघम अगेन, जानें तीन दिन का कलेक्शन
शिल्पा शेट्टी के बच्चे
- फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
एक दूसरे को लगाया गले
आखिरी तस्वीर ने प्रशंसकों का मन मोह लिया। यह तस्वीर खास इसलिए थी क्योंकि इसमें बच्चे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों पर प्रशंसकों ने खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “भाई दूज की शुभकामनाएं”, वहीं, एक अन्य ने लिखा, बहुत ही प्यारी तस्वीर। एक और यूजर ने लिखा, आपका बेटा आपकी कॉपी है।” इस तरह की टिप्पणियों से शिल्पा का कमेंट बॉक्स भर गया।
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
इन सितारों ने भी मनाया भाई दूज
शिल्पा के अलावा कंगना रणौत ने भी भाई दूज की स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। वह अपने भाइयों के साथ इस त्योहार को मनाते हुए नजर आईं। साथ ही अभिनेत्री ने भाई दूज के महत्व के बारे में भी बताया। वहीं, दिग्गज गायिका आशा भोसले ने रविवार को मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार के साथ भाई दूज मनया। आशा भोसले ने इस अवसर पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन भी किया।
Fatima Sana Shaikh अपनी बीमारी पर खुलकर बोलीं फातिमा सना शेख, 'विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हो सकता है'