फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: पंजाबी स्टाइल में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मनाया क्रिसमस, भांगड़ा करते आए नजर

Wed, 25 Dec 2024 10:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने पंजाबी स्टाइल में क्रिसमस मनाया और वीडियो शेयर किया।  
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने पंजाबी अंदाज में क्रिसमस मनाया। उन्होंने ठंड के मौसम में भांगड़ा करते हुए एक मजेदार पल शेयर किया। वीडियो में परिवार के साथ शिल्पा और राज एक प्यार भरा पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने सबसे अलग और खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन


भांगड़ा करते हुए मनाया क्रिसमस
बुधवार को राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चे शामिल हैं। वीडियो में, परिवार सांता क्लॉज के साथ क्रिसमस के त्यौहार का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है। इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "पंजाबी परिवार में जन्मे, क्रिसमस हमेशा परंपराओं का एक सुंदर मिश्रण रहा है- हंसी, प्यार और एकजुटता। इस साल भी कुछ अलग नहीं था, -13 डिग्री सेल्सियस में भांगड़ा से लेकर परिवार के साथ सांता से मिलने तक। आप हमें पंजाब से निकाल सकते हैं, लेकिन आप हमसे पंजाबी कभी नहीं निकाल सकते हैं। मेरी क्रिसमस जी।"
Merry Christmas 2024: फिल्में जिनमें दिखी क्रिसमस की झलक, त्योहार को बना देंगी और भी खास
विज्ञापन


सांता ने किया सरप्राइज
इससे पहले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों बेटे वियान और बेटी समीशा को फिनलैंड में सांता के साथ सरप्राइज करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो की शुरूआत बच्चों के खेलने से होती है। तभी दरवाजे पर एक दस्तक होती है, शिल्पा दरवाजा खोलती हैं और सांता अंंदर आ जाते हैं, जिसे देखकर बच्चे चौंक जाते हैं।
Christmas 2024: जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में लगा सितारों का मेला, सुहाना-गौरी के अलावा शाहिद ने की शिरकत
  
इन सेलेब्स ने भी मनाया क्रिसमस
क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सुहाना खान, भूमि पेडनेकर, शरवरी वाघ, सोहा अली खान, रसिका दुग्गल, पत्रलेखा,  मिथिला पालकर, अलाया एफ, डायना पेंटी, बिपाशा बसु, अवनीत कौर, माधुरी दीक्षित और अन्य कई अभिनेत्रियों ने तस्वीरें शेयर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें