'इक कुड़ी' की स्क्रीनिंग पर शहनाज गिल, हिना खान और रॉकी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ 31 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। गुरुवार को एक्ट्रेस की इस पंजाबी फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस स्क्रीनिंग में कई सेलेब्स पहुंचे।
शहनाज गिल ट्रेडिशनल लुक में दिखीं
शहनाज गिल की अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं। पैपराजी को उन्होंने फोटो क्लिक करवाने के लिए कई पोज दिए।
अवनीत कौर ने किया डांस
अवनीत कौर, शहनाज गिल को काफी समय से जानती हैं। इस एक्ट्रेस ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। इसके बाद पैपराजी के सामने आकर फोटो क्लिक करवाए।
हिना खान पति रॉकी के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुईं
हिना खान भी शहनाज गिल को सपोर्ट करने स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। वह अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ इवेंट में शामिल हुईं।