फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: हरमीत सिंह से पहली शादी, 5 साल बाद तलाक; पराग के केयरिंग नेचर में शेफाली को मिला नया हमसफर

Sat, 28 Jun 2025 10:49 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Love Story and Marriage Life: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला को दूसरी शादी से मिला था असली प्यार। जानिए अभिनेत्री की पहली शादी और रिलेशनशिप के बारे में। 

विज्ञापन
शेफाली जरीवाला, हरमीत सिंह और पराग त्यागी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 जून की रात शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस का दुनिया को छोड़ कर चले जाना हर किसी को हैरान कर रहा है। हालांकि, शेफाली के निधन की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल इसे कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। इस वक्त शेफाली जरीवाला के व्यक्तिगत जीवन की भी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने पति पराग त्यागी से शादी करने से पहले मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। हालांकि, एक्ट्रेस को असली सुकून पराग त्यागी के साथ मिला। चलिए एक्ट्रेस के रिलेशनशिप पर डालते हैं एक नजर। 

‘कांटा लगा’ फेम गर्ल ने रचाई पहली शादी

विज्ञापन

अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरी थींं। इस गाने से वो रातों-रात स्टार बन गई। इसी दौरान अभिनेत्री की मुलाकात मीत ब्रदर्स के म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से हुई और दोनों ने 2004 में शादी कर ली। हालांकि, कुछ वर्षों बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है फिर 2009 में अभिनेत्री ने तलाक ले लिया था। इसके बाद शेफाली जरीवाला थोड़ी परेशान रहने लगी थीं। 

यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: बच्चा गोद लेना चाहती थीं शेफाली, पेंडेमिक के बाद मन में बैठ गया था ये डर

विज्ञापन

केयरिंग स्वभाव देखकर दीवानी हुईं एक्ट्रेस
अपने पहले पति से तलाक के बाद शेफाली जरीवाला का प्यार से यकीन उठ चुका था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। 'पवित्र रिश्ता' फेम टीवी अभिनेता पराग त्यागी के केयरिंग स्वभाव और प्यार को देख शेफाली उनके नजदीक आ गईं। दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, फिर बातचीत शुरू हई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने जीवनभर साथ रहने का वादा करते हुए शादी का मन बनाया और साल 2014 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते दिख जाते थे। साथ ही आपको बताते चलें कि इस कपल ने नच बलिए के सीजन 5 और 7 में भाग लिया था।


शेफाली जरीवाला की तारीफों में बांधे थे पुल
अभिनेता पराग त्यागी ने मसाला के साथ एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की तारीफ करते हुए बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘शेफाली एक प्यारी लड़की हैं, जब उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, तो लोगों के मन में उनकी एक अलग छवि थी, लेकिन वह अपनी उससे बिल्कुल विपरीत थीं। वह एक ऐसी लड़की हैं जिसे कोई भी लड़का अपनी पत्नी के रूप में पाना चाहेगा। वह बहुत देखभाल करने वाली है, और यह दिखता भी है। किसी व्यक्ति का मूल्यांकन करने के लिए, आपको उसके घर में क्या हो रहा है, यह देखने की ज़रूरत है। वह अपने माता-पिता से प्यार करती हैं और एक बेटे की तरह उनकी देखभाल करती हैं। वह मेरे माता-पिता की भी देखभाल करती हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें