फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली बग्गा ने युजवेंद्र संग एआई फोटो पर ट्रोल्स को फटकारा, महवश के बाद चहल के साथ लिंकअप की उड़ी अटकलें

Sun, 01 Feb 2026 12:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Bagga Slammed Trolls: एक दिन पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने किसी फैन की बनाई एआई फोटो पर रिएक्ट किया था, जिसमें उनके साथ आरजे महवश, एक्स वाइफ धनश्री और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा नजर आईं। इस तस्वीर को देखकर शेफाली नाराज हैं, उन्होंने एआई फोटो बनाने वाले और ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई है।

विज्ञापन
युजवेंद्र चहल, शेफाली बग्गा - फोटो : इंस्टाग्राम@shefalibaggaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ वक्त से एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ में प्रतियोगी रही शेफाली बग्गा का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जोड़ा जा रहा है। दोनों को हाल ही में साथ भी देखा गया था। शेफाली से पहले चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा गया था। लेकिन चहल से लिंकअप की अटकलों के बीच शेफाली को उनके साथ बनाई गई एआई फोटो रास नहीं आई है। वह इस फोटो को देखकर गुस्से में हैं। इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर वह अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेफाली ने निकाला गुस्सा 
शेफाली ने जब चहल के साथ अपनी, आरजे महवश और धनश्री वाली एआई फोटो देखी तो वह आग-बबूला हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन वह तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘यह बहुत घटिया है। जिस तरह से ये ट्रोल लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं, वह बहुत शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह आपकी खराब मानसिकता का उदाहरण है।’ इस पोस्ट पर आरजे महवश और चहल की पूर्व पत्नी धनश्री ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 


विज्ञापन


साथ दिखे थे चहल और शेफाली बग्गा
कुछ दिन पहले मुंबई में युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा को साथ देखा गया था। पैपराजी ने इन्हें कैमरे में भी कैद किया था। दोनों ने अलग-अलग पैपराजी को पोज दिए। जब पैपराजी ने एक साथ पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस वीडियो के बाद से ही चहल और शेफाली के लिंकअप की खबरों को और हवा मिली।

ये खबर भी पढ़ें: ‘गलती से कुछ नहीं…’, क्या आरजे महवश ने साधा युजवेंद्र चहल पर निशाना? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो 

शेफाली करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
शेफाली बग्गा ने म्यूजिक वीडियो किए हैं। साथ ही वह बिग बॉस 13 में बताैर प्रतियोगी शामिल हुई थी। साथ ही उन्होंने बतौर एंकर भी काम किया है, आईपीएल क्रिकेट मैच में एंकरिंग करते हुए उन्हें अक्सर देखा जाता है। साल 2025 में वह एक शो ‘लव वेंचर’ को को-होस्ट करती दिखी थीं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें