फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Anand: 'मैं हमेशा आभारी रहूंगा देव साहब', दिग्गज अभिनेता देव आनंद की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट

Fri, 26 Sep 2025 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dev Anand Birth Anniversary: दिग्गज अभिनेता देव आनंद की आज 26 सितंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है। साथ ही आभार भी जताया है।
विज्ञापन
देव आनंद-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता देव आनंद की बर्थ एनिवर्सरी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उनसे मिलने वाली प्रेरणा के लिए आभार जताया है। आज 26 सितंबर को देव आनंद की बर्थ एनिवर्सरी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'सबसे स्टाइलिश और दिग्गज फिल्म निर्माताओं में से एक देव आनंद की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके द्वारा बनाए गए एक बेहद शानदार वीडियो को प्यार और स्नेह के साथ याद कर रहा हू'। 

विज्ञापन


मार्गदर्शन और प्यार के लिए कहा शुक्रिया
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा है, 'प्रेरणादायक! देव साहब, आपके स्नेह, मार्गदर्शन, सही राह दिखाने वाले हौसले, ढेर सारे प्यार और सपोर्ट के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। देव साहब अमर रहें'। पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें देव आनंद और शत्रुघ्न सिन्हा साथ नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन

देव आनंद ने छह दशक के करियर में कीं सौ से ज्यादा फिल्में
देव आनंद भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे दिग्गज और सफल अभिनेताओं में शुमार रहे। उन्होंने करीब छह दशक तक इंडस्ट्री में काम किया और अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 1946 में प्रभात फिल्म्स की 'हम एक हैं' में लीड रोल से अपने करियर की शुरुआत की, जो हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित फिल्म थी।

They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ

देव आनंद की चर्चित फिल्में
देव आनंद की चर्चित फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बाजी, टैक्सी ड्राइवर, काला पानी, जॉनी मेरा नाम, हरे रामा हरे कृष्णा, गाइड, सीआईडी और हीरा पन्ना में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें