फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमेशा अमर रहेंगे धर्मेंद्र’, दिवंगत अभिनेता के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा; सनी-बॉबी से की मुलाकात

Sat, 29 Nov 2025 07:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shatrughan Sinha Tribute To Dharmendra: वेटरेन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
सनी देओल, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और बॉबी देओल - फोटो : एक्स@ShatruganSinha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद लोग उन्हें याद कर रहे हैं और देओल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इसी क्रम में अब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी धर्मेंद्र के घर पहुंचे। जहां उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल से मुलाकात करके अपने साथी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र और सनी देओल व बॉबी देओल के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से वापस आने के बाद धर्मेंद्र के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्स पर शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘दिल्ली से लौटते ही दुखी मन से अपने सबसे प्यारे पारिवारिक मित्र और हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र के घर गया। उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल व उनकी पत्नी तान्या, और बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मुलाकात की। उन सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और धर्मजी को एक अद्भुत व्यक्ति के रूप में याद किया। वो हमेशा कई दिलों और लोगों की यादों में अमर रहेंगे। इस दुखद समय में उनकी शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति…’
 


24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
कई दिनों की बीमारियों के बाद धर्मेंद्र का निधन बीते 24 नवंबर को हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार ने उनका अंतिम संस्कार काफी शांतिपूर्वक किया था। इसको लेकर उनके कई फैंस देओल परिवार से नाराज भी हो गए थे। हालांकि, निधन से पहले धर्मेंद्र कई दिनों तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस बीच उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, तब लगभग एक हफ्ते तक अस्पताल में रहने के बाद धर्मेंद्र अस्पताल से अपने घर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें