फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 3: सीक्वल फ्लॉप होने के कारण ओटीटी पर रिलीज होगी कमल हासन की 'इंडियन 3'? निर्देशक ने किया सच का खुलासा

Thu, 19 Dec 2024 07:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian 3: फिल्म निर्माता शंकर ने हाल ही में इंडियन 2 की नकारात्मक समीक्षाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह इससे आगे बढ़ चुके हैं और इंडियन 3 की रिलीज के बारे में भी बात की। 
विज्ञापन
इंडियन 2 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों ने रिलीज होने पर दर्शकों को निराश किया और कमल हासन की इंडियन 2 उनमें से एक थी। कमल हासन हाल ही में एस शंकर द्वारा निर्देशित इंडियन 2 में नजर आए थे। इस फिल्म 1996 की इंडियन जैसी ही लोकप्रियता मिलने की उम्मीद थी, लेकिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर इसे ठंडी प्रतिक्रिया मिली। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में फिल्म निर्माता शंकर ने इंडियन 2 के बॉक्स ऑफिस विफलता के बारे में बात की। साथ खुलासा किया कि क्या इंडियन 3 सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज होगी? दरअसल, इंडियन 2 के फ्लॉप होने के बाद दावा किया गया कि इंडियन 3 सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। अब निर्देशक ने इस पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी 'इंडियन 3'
शंकर ने इंडियन 2 और इंडियन 3 के बारे में बात करते हुए कहा , 'मुझे इंडियन 2 के लिए ऐसी नकारात्मक समीक्षाओं की उम्मीद नहीं थी। खैर, मैं आगे बढ़ चुका हूं। मुझे विश्वास है कि गेम चेंजर और इंडियन 3 पर मेरा काम खुद ही बोलेगा। मुझे यकीन है कि दोनों ही थिएटर में देखने का अनुभव मजेदार होंगे।' साथ ही उन्होंने इंडियन 3 के ओटीटी पर रिलीज होने वाली खबरों का भी खंडन किया और खुलासा किया कि इंडियन 3 को विशेष रूप से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
 

'इंडियन 3' की कहानी
इंडियन 2 की लंबाई छह घंटे से ज्यादा होने के कारण निर्माताओं ने इसे दो भागों में विभाजित करने का फैसला किया, जिसमें इंडियन 2: जीरो टॉलरेंस जुलाई 2024 में रिलीज हुई और इंडियन 3: वॉर मोड 2025 में रिलीज होगी। फिल्म के सीक्वल में कमल हासन के साथ सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, एसजे सूर्या और प्रिया भवानी शंकर जैसे कलाकारों की टुकड़ी थी, जो प्रमुख भूमिकाओं में थे।
 
विज्ञापन

फ्लॉप साबित हुई थी 'इंडियन 2'
कमल हासन की एक्शन ड्रामा इंडियन 2 को दर्शकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। एस शंकर द्वारा निर्देशित और 250 करोड़ रुपये के कथित बजट पर बनी यह फिल्म दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर केवल 148 करोड़ रुपये ही कमा पाई। अब, शंकर गेम चेंजर पर काम कर रहे हैं, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें