फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shankar Mahadevan: जाकिर हुसैन की 74वीं जयंती पर भावुक हुए शंकर महादेवन, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Mon, 10 Mar 2025 01:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन ने तबला वादक जाकिर हुसैन को अपना गुरु बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है। जानिए अपने इस दिल छू लेने वाले पोस्ट में शंकर ने क्या कुछ लिखा है।
विज्ञापन
शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@shankar.mahadevan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन को उनकी 74वीं जयंती पर याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर साझा की है। जाकिर हुसैनी की जयंती रविवार 9 मार्च को थी, लेकिन शंकर महादेवन ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकिर हुसैन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपने मार्गदर्शक, संरक्षक और गुरु के रूप में याद किया है।

आप हमेशा हमारे साथ हैं

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए शंकर महादेवन ने लिखा, “मेरे सबसे प्यारे गुरु और मार्गदर्शक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें हमेशा आशीर्वाद देते रहें। आप हमेशा, हर समय, हर जगह हमारे साथ हैं। संगीत के हर एक सुर में आपको याद करता हूं। लव यू जाकिर भाई।”
 


 

73 वर्ष की उम्र में हुआ था निधन
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का पिछले वर्ष 15 दिसंबर को 73 वर्ष की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में फेफड़ों की बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी मौत की पुष्टि उनके परिवार की ओर से की गई थी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Boney Kapoor: श्रीदेवी की इस हिट फिल्म का सीक्वेल बनाएंगे बोनी कपूर, बेटी खुशी निभाएंगी मुख्य भूमिका !

छह दशक के करियर में जीते चार ग्रैमी अवॉर्ड
जाकिर हुसैन विश्व के सबसे प्रसिद्ध तबला वादकों में से एक थे। उन्हें कई सम्मानों से भी सम्मानित किया गया। उन्हें 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने छह दशकों के करियर में चार ग्रैमी पुरस्कार भी जीते। अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड उन्होंने 2009 में जीता था। इसके बाद 2024 के 66वें ग्रैमी अवॉर्ड में उन्होंने 3 अलग-अलग एल्बम के लिए 3 ग्रैमी पुरस्कार जीते थे।

यह खबर भी पढ़ें: Nadaaniyaan: ‘नादानियां’ को लेकर नेटफ्लिक्स के ग्राहकों का फूटा गुस्सा, बोले- इसे बनाने वाली टीम बर्खास्त हो

बॉलीवुड के चुनिंदा गायक-संगीतकार हैं शंकर महादेवन
शंकर महादेवन की बात करें तो ‘दिल चाहता है’ और ‘कल हो न हो’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले शंकर महादेवन की गिनती भारत के बड़े संगीतकारों में होती है। शंकर महादेवन संगीतकार के साथ-साथ एक गायक भी हैं और उन्होंने 'मितवा' समेत बॉलीवुड के कई गीत गाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें